जुल्म का जवाब वोट से : सुखबीर मलिक
– कुरुक्षेत्र लोकसभा में इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी सुशील गुप्ता की एक तरफा जीत होगी : सुखबीर मलिक
BOL PANIPAT : आम आदमी पार्टी की विचारधारा को जन जन तक पहुंचाने, अरविंद केजरीवाल की अनैतिक गिरफ्तारी और इंडिया गठबंधन के समर्थन में सुखवीर मालिक ने अपनी टीम साथियों के साथ जुल्म का जवाब वोट से अभियान के अंतर्गत जनसभा की और तानाशाह सरकार को हटाने के लिए ज्यादा से ज्यादा वोट करने की अपील की। इसी क्रम मे हल्का पानीपत ग्रामीण सुखवीर मालिक ने लाडवा विधानसभा के 2 गावँ मुरथला और दबखेड़ी मे जुल्म का जवाब वोट अभियान चलाया।
लोगों से आम आदमी पार्टी के मुखिया और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के विषय में बातचीत की और उन्हें बताया कि भाजपा विपक्ष खत्म करना चाहती है। उनके इशारों पर ईडी दबाव में आकर अपनी शक्तियों का दुरुपयोग कर रही है। इस गिरफ्तारी के विरोध में आम आदमी पार्टी पूरे देश में प्रदर्शन कर रही है और इंडिया गठबंधन के दूसरे दल उनके साथ हैं। शिक्षा, स्वास्थ्य और महिला सुरक्षा पर लोगों से चर्चा कर आगामी लोकसभा चुनाव में इंडिया गठबंधन के उम्मीदवार सुशील कुमार गुप्ता को वोट देने की अपील की। जिनका निशान झाड़ू है। जनता ने कहा इस बार जुल्म और जेल का जवाब वोट से देंगे।
इस मौके पर हमारे साथी , दबखेड़ा गांव एवं मुरथला से संजीव राकेश दीपक एक्स सरपंच सुशील एक्स सरपंच रितु रानी सुशील कुमार सुखबीर सिंह सुरेश कुमार भूपेंद्र सिंह रमेश कुमार महेंद्र सिंह राजवीर सिंह रोशन लाल हुकम सिंह निर्मल सिंह वेदपाल सुरेंद्र शर्मा राम सिंह राजकुमार रामपाल दीपक शर्मा महावीर गुरजिंदर सिंह सुनील कुमार आदि बहुत से साथी मॉर्थला में मौजूद रहे दबखेड़ा गांव से अमन कुमार सुरजीत सिंह एक्स सरपंच बलराज नंबरदार स्वर्ण सिंह सरपंच आदि बहूत से साथी मौजूद रहे सुखबीर मलिक टीम में सुखवीर मलिक स्टेट ज्वाइंट सेक्रेटरी, राजकुमार मुंडे स्टेट जॉइंट सेक्रेटरी, वीरेंद्र आर्य, मुकेश कुमार, संदीप मनचंदा आदि मौजूद रहे.

Comments