Sunday, April 26, 2026
Newspaper and Magzine


जरूरी सेवाओं और चुनाव ड्यूटी से जुड़े कर्मचारी भी डाल सकेंगे डाक मतपत्र से वोट।

By LALIT SHARMA , in DIPRO PANIPAT PRESS RELEASE Elections , at May 1, 2024 Tags: , , , , , ,

– लघु सचिवालय सहित पांच स्थानों पर बनाया जाएगा सुविधा केंद्र। भरना होगा फार्म 12

BOL PANIPAT : 1 मई। आवश्यक सेवाओं से जुड़े विभिन्न सरकारी विभागों के कर्मचारी और चुनावी ड्यूटी में लगे अधिकारी व कर्मचारी भी इस बार डाक मतपत्र (पोस्टल बैलेट)के जरिये वोट डाल सकेंगे। इसके लिये उन्हें फार्म 12  भरना होगा। पोस्टल बैलेट को लेकर उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डॉक्टर वीरेंद्र कुमार दहिया ने बुधवार को जिला सचिवालय के सभागार में बैठक ली।
उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ वीरेंद्र कुमार दहिया ने बताया कि फार्म 12 जिला चुनाव कार्यालय की ओर से उपलब्ध कराया जायेगा। इसे चुनाव आयोग की वेबसाइट से भी डाउनलोड किया जा सकता है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिये कि ड्यूटी रोस्टर को देखते हुये जो कर्मचारी उनके यहां आवश्यक सेवाओं से जुड़े हैं उन्हें फार्म 12  उपलब्ध कराया जाये। पूर्ण रूप से भरे हुए इस फार्म को 3 मई तक नोडल अधिकारी के पास भिजवा दें। नोडल अधिकारी द्वारा इस फॉर्म को संबंधित एआरओ के पास भेजा जायेगा। एआरओ तथ्यों की पुष्टि के बाद इसे आरओ को प्रेषित करेगा। आरओ द्वारा बैलेट पेपर जारी किया जायेगा। बैलेट पेपर को निर्धारित तिथि पर सीलबंद लिफाफे में सुविधा केंद्र (फेसिलिटेशन सेंटर) में बॉक्स में डालना होगा। फैसिलिटेशन सेंटर जिला सचिवालय के साथ-साथ अन्य स्थानों पर भी बनाए जाएंगे। बैठक में अतिरिक्त उपायुक्त डॉ पंकज यादव एसडीएम पानीपत मनदीप कुमार एसडीएम समालखा अमित कुमार एसडीएम इसराना ज्योति मित्तल, नगर निगम के संयुक्त आयुक्त नरेंद्र पाल इत्यादि भी उपस्थित रहे।

Comments