Friday, April 17, 2026
Newspaper and Magzine


स्वीप कार्यक्रम के तहत बच्चों को मतदान के प्रति किया गया जागरूक.

By LALIT SHARMA , in DIPRO PANIPAT PRESS RELEASE , at August 28, 2024 Tags: , , , , ,

-विभिन्न शिक्षण संस्थानों में ज्यादा से ज्यादा मतदान करने को लेकर बच्चों को दिलाई गई शपथ

BOL PANIPAT , 28 अगस्त। विधानसभा के आम चुनाव मेंं ज्यादा से ज्यादा मतदान करने को लेकर जिले में जिला निर्वाचन कार्यालय द्वारा स्वीप गतिविधियां लगातार जारी हैं। उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डॉक्टर वीरेंद्र कुमार दहिया ने बताया कि चुनाव के प्रतिशत को बढ़ाने को लेकर व्यापक स्तर पर प्रयास किये जा रहे हैं। शिक्षण संस्थानों में युवाओं को मतदान के प्रति प्रोत्साहित करने को लेकर गतिविधियों में तेजी लाई जा रही है। स्वीप कार्यक्रम में युवाओं को मत बनवाने के लिए भी प्रेरित किया जा रहा है व ज्यादा से ज्यादा मतदान करने को लेकर प्रोत्साहित भी किया जा रहा है।

  जिला निर्वाचन कार्यालय से जुड़े डॉक्टर हितेश चंद्र शर्मा ने बताया कि बुधवार को सरकारी आईटीआई व दयाल सिंह स्कूल में बच्चों को मतदान के प्रति जागरूक करने को लेकर एक शिविर का आयोजन किया गया जिसमें बच्चों को 1 अक्टूबर के दिन मतदान करने व अपने परिजनों को मतदान के प्रति जागरूक करने को लेकर जागरूक किया गया व उन्हें ज्यादा से ज्यादा मतदान करने की शपथ भी दिलाई। शिवीर मे कार्यक्रम के प्रति विद्यार्थियों में विशेष उत्साह नजर आया।

Comments