नशा तस्करी के मामले में 20 साल से फरार चल रहे आरोपी को गिरफ्तार किया.
BOL PANIPAT : 01 मई 2024, थाना किला पुलिस ने नशा तस्करी के मामले में पकड़े जाने के बाद जेल से जमानत पर आकर फरार होने वाले आरोपी को मंगलवार को गिरफ्तार किया। आरोपी की पहचान कन्हेया लाल निवासी सरसाई कुल्लू हिमाचल प्रदेश के रूप में हुई।
थाना किला प्रभारी सब इंस्पेक्टर महाबीर सिंह ने बताया कि थाना शहर पुलिस ने 5 अक्तूबर 1997 को सेठी चौक के पास हिमाचल के कुल्लू जिला के गांव सरसाई निवासी नशा तस्कर आरोपी कन्हेंया लाल को 850 ग्राम चरस सहित गिरफ्तार किया था। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ थाना शहर में एनडीपीएस एक्ट के तहत अभियोग दर्ज आरोपी को माननीय न्यायालय में पेश कर जहा से उसे न्यायिक हिरासत जेल भेज दिया था। आरोपी कुछ महिने बाद जेल से जमानत आकर फरार हो गया था। मामले में माननीय न्यायालय द्वारा आरोपी कन्हेया लाल को 23 अक्तूबर 2003 को पीओ घोषित किया गया था।
सब इंस्पेक्टर महाबीर सिंह ने बताया कि थाना किला पुलिस ने मंगलवार को मिली गुप्त सूचना पर दबिस देकर आरोपी कन्हेया लाल को वीरभन चुंगी के पास से गिरफ्तार किया। पूछताछ के बाद पुलिस ने आरोपी कन्हेया लाल को माननीय न्यायालय में पेश किया जहा से उसे न्यायिक हिरासत जेल भेजा गया। आरोपी 20 साल से फरार चल रहा था।

Comments