इंटर क्लास गतिविधि में 20 विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया.
BOL PANIPAT : जी.टी रोड़ स्थित आई. बी. पीजी कॉलेज में अंग्रेजी विभाग द्वारा इंटर क्लास गतिविधि का आयोजन प्रो. मंजू चंद द्वारा बी. ए. प्रथम वर्ष में कराया गया जिसमें 20 विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया | इस गतिविधि का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों के अंदर शब्दावली में कुशलता प्रदान करना था |
महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. अजय कुमार गर्ग ने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि इस तरह की गतिविधियां शिक्षण अधिगम प्रक्रिया को रोचक एवं प्रभावशाली बनाती हैं | महाविद्यालय में इस तरह की गतिविधियों में विद्यार्थियों को बढ़ चढ़कर भाग लेना चाहिए |
विभागाध्यक्षा डॉ. नीलम ने गतिविधि की सराहना करते हुए कहा कि ऐसी गतिविधियों से विद्यार्थियों में शब्दावली के साथ-साथ कॉन्फिडेंस बढ़ता है |गतिविधि में निर्णायक की भूमिका प्रो. सोनल और प्रो. मंजली ने निभाई | प्रथम स्थान खुशी, द्वितीय स्थान नेहा, तृतीय स्थान साक्षी व कंसोलेशन स्थान मुस्कान ने प्राप्त किया | इस अवसर पर विभाग के सभी सदस्य डॉ. नीलम, डॉ.निधि मल्होत्रा, डॉ.स्वाति पुनिया, , डॉ.नेहा पुनिया,डॉ.मधु शर्मा, डॉ.विनय वाधवा, प्रो.सोनल डोगरा प्रो. रेखा शर्मा, प्रो. प्रिया बरेजा, प्रो. मंजली,प्रो. मंजू नरवाल, प्रो. मंजू चंद और प्रो. मीना आदि मौजूद रहे |

Comments