दयाल सिंह पब्लिक स्कूल में बच्चों ने धूमधाम से मनाया श्री कृष्ण जन्माष्टमी का पर्व।
BOL PANIPAT : 17 अगस्त 2022. सैक्टर 13/17 में स्थित दयाल सिंह पब्लिक स्कूल में आज श्री कृष्ण जन्माष्टमी का पर्व धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय की प्रधानाचार्या विनीता कुमार तोमर द्वारा किया गया। इसके कक्षा नर्सरी से दूसरी के विद्यार्थी राधा-कृष्ण की वेशभूषा में आए और उन्होंने श्री कृष्ण के भजन पर डांस करके मंत्रमुग्ध किया। कक्षा बारहवीं की छात्रा अंशवी ने ‘राधा-रानी महारानी लागे‘ भजन से वातावरण को संगीतमय बना दिया।
कक्षा आठवीं से दसवीं के छात्रों ने ‘गोविंद बोलो हरि गोपाल बोलो‘ नृत्य करके कृष्ण के अवतारों का वर्णन किया। कक्षा आठवीं से ग्याहरवीं के छात्राओं ने ‘कथक‘ नृत्य की शानदार प्रस्तुति दी जिसमें उन्होंने कृष्ण जी की लीलाओं का शानदार प्रदर्शन किया। कक्षा नौवीं पर्ल की छात्रा दीया ने अपने भाषण और छात्रा प्रियांशी ने कविता के माध्यम से जन्माष्टमी पर्व मनाने एवं महत्त्व के बारे में जानकारी दीं।
इस अवसर पर विद्यालय की प्रधानाचार्या विनीता कुमार तोमर ने कहा कि जन्माष्टमी पर्व को सिर्फ भारत में ही नहीं बल्कि विदेशों में रहने वाले भारतीय भी बड़ी आस्था और उल्लास के साथ मनाते है। श्री कृष्ण युगों-युगों से हमारी आस्था के केंद्र रहें हैं। वे कभी तो यशोदा माँ के लाल तो कभी ब्रज के नटखट कान्हा। इस त्यौहार को भगवान विष्णु के आठवें अवतार के जन्म के रूप मंे मनाते हैंै। भगवान श्री कृष्ण ने ‘श्री भागवत गीता‘ का उपदेश प्रदान किया था। हमें उनके उपदेशों को अपने जीवन में उतारना चाहिए। अंत में विद्यालय की प्रधानाचार्या विनीता कुमार तोमर ने सभी अध्यापक-अध्यापिकाओं ,अभिभावकों ,बच्चों और अन्य सभी कर्मचारियों को जन्माष्टमी की हार्दिक बधाई दी।
मंच का संचालन कक्षा नौवीं डायमंड की छात्रा पलक और मन्नत द्वारा किया गया।

Comments