बाइक चोरी व स्नेचिंग करने वाले गिरोह का भंडाफोड़. गिरोह के 3 आरोपी व 1 खरीददार गिरफ्तार. 6 वारदातों का खुलासा.
BOL PANIPAT : 15 मई 2024, सीआईए वन पुलिस टीम ने बाइक चोरी व स्नेचिंग की वारदात को अंजाम देने वाले गिरोह का भंडाफोड़ कर गिरोह के तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया। तीनों आरोपियों की निशानदेही पर इनसे चोरीशुदा बाइक खरीदने वाले आरोपी को भी गिरफ्तार किया। आरोपियों से बाइक चोरी की 2 व स्नेचिंग की 4 वारदातों का खुलासा हुआ।
सीआईए वन प्रभारी सब इंस्पेक्टर महिपाल सिंह ने बताया कि उनकी टीम को मंगलवार देर शाम गश्त व जांच पड़ताल के दौरान गुप्त सूचना मिली की संदिग्ध किस्म के तीन युवक पैप्सी पुल के नीचे किसी आपराधिक वारदात को अंजाम देने की फिराक में घूम रहे है। पुलिस टीम ने मौके पर दबिश देकर तीनों युवको को काबू कर पूछताछ की तो उन्होंने अपनी पहचान श्यामरत्न पुत्र रामलाल, राम उर्फ सचिन पुत्र जयप्रकाश व दीपक पुत्र सतपाल निवासी गढ सरनाई के रूप में बताई। गहनता से पूछताछ करने पर तीनों आरोपियों ने करीब डेढ महिना पहले आर्य नगर से एक स्पलेंडर बाइक चोरी कर अपने गांव निवासी अजीत पुत्र चंद्र को 5 हजार रूपये उधार में बेचने बारे स्वीकारा। बाइक चोरी की वारदात बारे थाना चांदनी बाग में कृष्ण पुत्र राजबीर निवासी उग्राखेड़ी की शिकायत पर अभियोग दर्ज है।
तीनों आरोपियों की निशानदेही पर आरोपी अजीत को चोरीशुदा बाइक के साथ टोल प्लाजा के नजदीक सागर ढाबा के पास से गिरफ्तार किया।
सब इंस्पेक्टर महिपाल सिंह ने बताया कि गहनता से पूछताछ करने पर तीनों आरोपियों ने गिरोह के अपने दो अन्य साथी आरोपियों के साथ मिलकर चोरीशुदा बाइक पर सवार होकर हथियार (गंडासी) के बल पर स्नेचिंग की 4 व बाइक चोरी की 1 अन्य वारदात को अंजाम देने बारे स्वीकारा। उक्त वारदातों बार थाना सदर व थाना सेक्टर 13/17 में अभियोग दर्ज है। पूछताछ में आरोपियों से खुलासा हुआ आरोपी नशा करने के आदी है। नशे की लत पूरी करने के लिए तीनों आरोपियों ने गांव निवासी फरार अपने साथी आरोपी जीत व मंगल के साथ मिलकर एकाएक बाइक चोरी व स्नेचिंग की उक्त 6 वारदातों को अंजाम दिया।
आरोपियों के कब्जे से चोरीशुदा एक बाइक बरामद कर पूछताछ के बाद पुलिस ने बुधवार को चारों आरोपियों को माननीय न्यायालय में पेश किया जहा से उन्हें न्यायिक हिरासत जेल भेजा गया।
बाइक चोरी व स्नेचिंग की निम्न वारदातों का खुलासा हुआ
- तीनों आरोपियों ने मिलकर 2 अप्रेल को आर्य नगर में ऑफिस के बाहर से कृष्ण पुत्र राजबीर निवासी उग्राखेड़ी की स्पलेंडर बाइक चोरी की। थाना चांदनी बाग में कृष्ण की शिकायत पर अभियोग दर्ज है।
- 9 मई की देर शाम बड़ौली गांव के नजदीक रेलवे पुल के नीचे साइकिल सवार एक युवक से हथियार के बल पर मोबाइल फोन व 1200 रूपये छीने। थाना सदर में अजय पुत्र रामप्यारे निवासी बैतालपुर बरारी देवरिया यूपी हाल बाबरपुर की शिकायत पर अभियोग दर्ज है।
- 2 मई की देर रात रिफाइनरी पुल पर बाइक सवार युवक को गंडासी से चोट मारकर पर्स छीना, पर्स में 9 हजार रूपये, एटीएम कार्ड, आधार कार्ड, लाइसेंस इत्यादी दस्तावेज थे। थाना सदर में राजेंद्र पुत्र जय सिंह निवासी बला करनाल की शिकायत पर अभियोग दर्ज है।
- आरोपी राम उर्फ सचिन ने फरार अपने साथी आरोपी जीत व मंगल के साथ मिलकर 8 मई की देर रात बड़ौली गांव के नजदीक जीटी रोड सर्विस लाइन पर पैदल जा रहे युवक से गंडासी के बल पर पर्स छीना। पर्स में 7 हजार रूपये एटीएम कार्ड, आधार कार्ड, लाइसेंस इत्यादी दस्तावेज थे। थाना सदर में गौरधन पुत्र लख्मीचंद निवासी बड़ौली की शिकायत पर अभियोग दर्ज है।
- आरोपी राम उर्फ सचिन ने फरार अपने साथी आरोपी जीत व मंगल के साथ 13 अप्रैल की शाम टोल प्लाजा पर सवारी के इंतजार में खड़ी महिला का पर्स छीना। पर्स में 25 हजार रूपये व आधार कार्ड, पैन कार्ड, चैक बुक इत्यादी दस्तावेज थे। थाना सेक्टर 13/17 में सीमा पत्नी राजेश निवासी लाका दौसा राजस्थान की शिकायत पर अभियोग दर्ज है।
- आरोपी राम उर्फ सचिन ने फरार अपने साथी आरोपी जीत व मंगल के साथ मिलकर नशे की हालत में करीब 20 दिन पहले कोंहड बार्डन के नजदीक से एक सीडी डिलक्स बाइक चोरी की।

Comments