Wednesday, June 3, 2026
Newspaper and Magzine


युवक का अपहरण कर मारपीट करने का आरोपी गिरफ्तार

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at July 16, 2025 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT : 16 जुलाई 2025, बांध गांव से लाखु बुआना की तरफ जा रहे ट्रेक्टर चालक का अपहरण कर मारपीट करने के आरोपी को थाना इसराना पुलिस ने मंगलवार शाम को गिरफ्तार किया। आरोपी की पहचान बांध निवासी विकास उर्फ विक्कू के रूप में हुई है।

थाना इसराना प्रभारी सब इंस्पेक्टर महीपाल ने बताया कि पूछताछ में आरोपी ने पहले हुई कहासुनी की रंजिश रखते हुए विकास नगर निवासी अपने साथी आरोपी रोशन के साथ मिलकर उक्त वारदात को अंजाम देने बारे स्वीकारा। आरोपी विकास उर्फ विक्कू के कब्जे से वारदात में प्रयुक्त बाइक बरामद कर बुधवार को पूछताछ के बाद पुलिस ने आरोपी को माननीय न्यायालय में पेश किया जहा से उसे न्यायिक हिरासत जेल भेज दिया।

यह है मामला

थाना इसराना में बांध गांव निवासी अमित पुत्र सतीश ने पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि वह खेती बाड़ी का काम करता है। उसने करीब 4 साल पहले गांव निवास विकास उर्फ विक्कू के भाई अमित के साथ मिलकर पानीपत में फाईनेंस का काम किया था। अमित की तरफ उसके करीब 6 लाख रूपए निकलते है। पैसे मांगने पर अमित ने उसके पिता सतीश को भी पैसे देने से मना करने के साथ देख लेने की धमकी दी थी। 8 फरवरी को दोपहर करीब 2:30 बजे उसका पिता सतीश ट्रैक्टर के पीछे ट्राली जोड़कर लाखु बुआना गांव में जा रहा था। तभी विकास उर्फ विक्कू अपने एक दोस्त के साथ बाइक पर सवार होकर आया और ट्रैक्टर के आगे बाइक अड़ा हथियार के बल पर उसके पिता का अपहरण कर ले गए। आरोपियों ने ट्रैक्टर ट्राली को कृष्ण के खेत के पास छोड़ दिया और उसके पिता को अपने खेत में ले गए जहा लाठी डंडो से प्रहार कर हाथ पैर तोड़ दिए। चोट लगने पर पिता बेहोश होकर जमीन पर गिर गया। राहगिरों को आता देखकर आरोपी उसके पिता की सोने की अंगूठी व 6 हजार रूपए निकालकर फरार हो गए। यह बात उसके पिता ने होश में आने पर उसको बताई है।
थाना इसराना में अमित की शिकायत पर अभियोग दर्ज कर पुलिस ने आरोपियों की धरपकड़ शुरू कर दी थी।

Comments