25 मई को मतदान के दिन रहेगा वैतनिक अवकाश.
BOL PANIPAT , 24 मई। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त डॉ वीरेंद्र कुमार दहिया ने बताया कि लोकसभा आम चुनाव-2024 के लिए 25 मई को मतदान के दिन वैतनिक अवकाश रहेगा।
उपायुक्त ने बताया कि भारत चुनाव आयोग की ओर से 25 मई को वेतन सहित अवकाश घोषित किया गया है ताकि सभी मतदाताओं को अपने मताधिकार का इस्तेमाल करने का अवसर मिल सके। उन्होंने बताया कि मतदान के दिन सभी दुकानें, वाणिज्य संस्थान, भवन निर्माण इकाइयां और औद्योगिक संस्थान पूर्णतया बंद रहेंगे तथा कर्मचारियों को इस दिन का पूरा वेतन दिया जाएगा।

Comments