Tuesday, May 26, 2026
Newspaper and Magzine


गोदाम से मोबाइल चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार.

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at June 9, 2024 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT : 08 जून 2024, थाना सेक्टर 13/17 पुलिस ने सेक्टर 13/17 में हलवाई के गोदाम से मोबाइल चोरी करने वाले आरोपी को शुक्रवार देर शाम बरसत रोड पर सचदेवा गार्डन के पास से गिरफ्तार किया। आरोपी की पहचान सन्नी निवासी झुग्गी झोपड़ी सेक्टर 13/17 के रूप में हुई।

थाना सेक्टर 13/17 कार्यकारी प्रभारी सब इंस्पेक्टर सुभाष ने बताया कि थाना सेक्टर 13/17 में प्रवीन पुत्र रामनारायण निवासी फरसेंडी बहराइच यूपी ने पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि वह सेक्टर 13/17 में स्थित मिट्ठन स्वीटस गोदाम पर काम करता है। 3 नवम्बर 2023 की देर शाम काम पूरा कर वह और उसका साथी जीतू दूसरी मंजिल पर बने गोदाम में जाकर सो गए थे। रात को उसका व जीतू का मोबाइल फोन चोरी हो गए। सीसीटीवी फुटेज चेक करने पर देर रात एक अज्ञात युवक दिवार फादकर गोदाम में दाखिल होते दिखाई दिया। उन्होंने आसपास फुटेज दिखाई तो युवक की पहचान सन्नी निवासी झुग्गी झोपड़ी सेक्टर 13/17 के रूप में हुई। प्रवीन की शिकायत पर थाना सेक्टर 13/17 में अभियोग दर्ज कर पुलिस ने आरोपी की धरपकड़ के प्रयास शुरू कर दिए थे।

सब इंस्पेक्टर सुभाष ने बताया कि पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया उसने गोदाम से चोरी किये दोनों मोबाइल अज्ञात युवक को 5 हजार रूपये में बेचकर पैसे खाने पीने में खर्च कर दिए। पुलिस ने पूछताछ के बाद शनिवार को आरोपी को माननीय न्यायालय में पेश किया जहा से उसे न्यायिक हिरासत जेल भेजा गया।

Comments