Wednesday, January 21, 2026
Newspaper and Magzine


अवैध देसी पिस्तौल व जिंदा रौद सहित आरोपी गिरफ़्तार

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at April 16, 2022 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT : 16 फरवरी 2022, अवैध देसी पिस्तौल व जिंदा रौद सहित आरोपी गिरफतार. सीआईए-टू पुलिस की टीम ने अवैध देसी पिस्तौल व एक जिंदा रौंद सहित एक युवक को गिरफ्तार किया। पकड़े गए आरोपी की पहचान रविंद्र उर्फ फोजी पुत्र शमशेर निवासी अलेवा जीन्द के रूप में हुई। आरोपी रविंद्र का पहले भी अपराधिक रिकार्ड होना पाया गया है। आरोपी के खिलाफ लूट, चोरी व अवैध हथियार रखने की वारदातों के संबध में पानीपत, जीन्द, सफिदो व गोहाना में मुकदमें दर्ज है। आरोपी करीब सवा महिने पहले जीन्द जेल से बेल पर बाहर आया था।

सीआईए-टू प्रभारी इंस्पेक्टर विरेंद्र ने बताया शुक्रवार सायँ सीआईए-टू पुलिस की एक टीम गश्त के दौरान विकाश नगर में एनएफएल रेलवे अंडर पास के निकट मौजूद थी। इसी दौरान विकाश नगर की और से एक संद्विगध किस्म का युवक पैदल आते नजर आया। युवक पास आने पर सामने खड़ी पुलिस टीम को देखकर एकदम से वापिस मुड़कर भागने का प्रयास करने लगा तो टीम ने शक के आधार पर तत्परता से कार्रवाही करते हुए कुछ कदमों पर ही युवक काबू कर तलाशी ली तो पेंट की जेब से अवैध एक देसी पिस्तौल 315 बौर बरामद हुआ। अवैध देसी पिस्तौल को खोलकर चेक किया तो लोड मिला। अनलोड कर पुलिस टीम ने बरामद अवैध देसी पिस्तौल व एक जिंदा रौंद को कब्जा पुलिस में लेकर गहनता से पुछताछ की तो आरोपी ने अपनी पहचान रविंद्र उर्फ फोजी पुत्र शमशेर निवासी अलेवा जीन्द के रूप में बताई। गिरफ्तार आरोपी रविंद्र के खिलाफ थाना औधोगिक सैक्टर 29 में आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर पुलिस टीम ने आरोपी रविंद्र को आज माननीय न्यायालय में पेश किया वहा से आरोपी को न्यायिक हिरासत जेल भेजा गया।

Comments