Thursday, April 30, 2026
Newspaper and Magzine


हथियार के बल पर युवक से कार व नगदी लूटने का प्रयास करने वाले चार आरोपी काबू. वारदात में प्रयोग किये डंडे बरामद.

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at February 17, 2023 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT : 17 फरवरी 2023, सीआईए टू पुलिस की टीम ने असंध रोड पर श्री सीमेंट फैक्टरी के पास गत दिना युवक से हथियार के बल पर कार व नगदी लूटने का प्रयास करने वाले 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों की पहचान संदीप पुत्र देवेंद्र, गौरव पुत्र महेंद्र, मोनू पुत्र सुभाष निवासी सौदापुर व अंकित पुत्र ईश्वर निवासी आसन कला पानीपत के रूप में हुई।

सीआईए टू प्रभारी इंस्पेक्टर वीरेंद्र ने बताया कि वीरवार को उनकी टीम गश्त के दौरान असंध रोड़ पर मौजूद थी। टीम को इसी दौरान गुप्त सूचना मिली की संदिग्ध किस्म के 4 युवक गांव सौदापुर के नजदीक गोकुल गार्डन के पास किसी अपराधिक वारदात को अंजाम देने की फिराक में घूम रहे है। पुलिस टीम ने तुरंत मौक पर दंबिस देकर चारों आरोपी युवकों को काबू पूछताछ की तो आरोपियों ने अपने साथी नन्हा निवासी फफड़ाना करनाल के साथ मिलकर 4 फरवरी की साय असंध रोड पर श्री सीमेंट फैक्टरी के नजदीक कार सवार एक युवक से कार व नगदी लूट का प्रयास करने की वारदात को अंजाम देने बारे स्वीकारा। वारदात बारे थाना पुराना औद्योगिक में मामू सिंह निवासी उंटला की शिकायत पर मुकदमा दर्ज है।

इंस्पेक्टर वीरेंद्र ने बताया कि पूछताछ में आरोपी गौरव व फरार आरोपी नन्हा का पहले भी अपराधिक रिकार्ड होना पाया गया है। दोनों की जेल में दोस्ती हुई थी, और गत जनवरी में दोनों आरोपी बेल पर जेल से बाहर आए थे। जेल से बाहर आने के बाद दोनों आरोपियों ने साथी आरोपी संदीप व मोनू निवासी सौदापुर व अंकित निवासी आसन कला के साथ मिलकर लूट की योजना बनाई। आरोपी अंकित कुछ महीने पहले पानीपत गौशाला मार्केट में मामू सिंह की बैटरियों की दुकान पर काम करता था। उसको जानकारी थी कि साय के समय मामू सिंह दुकान से घर जाता है तब उसके पास कैश होता है। आरोपियों ने मामू सिंह को लूटने के लिए चिन्हीत किया। वारदात को अंजाम देने के लिए आरोपी गौरव, संदीप, मोनू व नन्हा ने 2 फरवरी को काबड़ी रोड पर पेट्रोल पंप के पास एक आई-20 कार लूटी। आरोपियों ने 6 फरवरी को उक्त कार में सवार होकर असंध रोड़ पर श्री सीमेंट फैक्टरी के पास मामू सिंह की कार के आगे कार अड़ाकर लूट का प्रयास किया। मामूसिंह ने कार को भगा लिया। आरोपी बाद में पुलिस पकड़ से बचने के लिए कार को गांव सौदापुर के पास छोड़कर फरार हो गए थे। सभी आरोपी नशा करने के आदी है।

इंस्पेक्टर वीरेंद्र ने बताया कि आरोपियों के कब्जे से वारदात में प्रयोग किये दो डंडे बरामद कर पुलिस टीम ने गिरफ्तार चारों आरोपियों को आज माननीय न्यायायल में पेश किया जहा से चारों आरोपियों न्यायिक हिरासत जेल भेजा गया। वारदात में संलिप्त फरार आरोपी नन्हा को भी जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

थाना पुराना औद्योगिक में मामू सिंह पुत्र गोपीचंद निवासी उंटला ने शिकायत देकर बताया था कि उसकी पानीपत गौशाला मार्केट में बैटरियों की दुकान है। 4 फरवरी की साय करीब 8:20 बजे वह दुकान से कार में सवार होकर घर जा रहा था। असंध रोड पर श्री सीमेंट फैक्टरी के पास पहुंचा तो पीछे से एक आई-20 कार में सवार होकर आए 5 बदमाशों ने ओवरटेक कर रोक लिया। कार से 4 बदमाश उतर कर आए जिनके हाथ में तलवार जैसा लंम्बा चाकू व लोहे की रॉड थी। बदमाश हथियार दिखाकर कार से नीचे उतरने की कहने लगे और कार को लूटने की कोशिश करने लगे। वह कार से नीचे नही उतरा और मौका पाकर जान बचाकर वहा से कार सहित भाग निकला। उसने दोस्त प्रवीन व दीपक को फोन कर वारदात बारे बताकर बुलाया। दोस्तों के साथ बदमाशों को ढुंढने वापिस आए तो बदमाश गांव सौदापुर गोकूल गार्डन की पार्किंग में बैठे थे। गाड़ी को आता देखकर बदमाश अपनी कार लेकर फरार हो गए। मामू सिंह की शिकायत पर आईपीसी की धारा 398 के तहत थाना पुराना औदयोगिक में मुकदमा दर्ज कर पुलिस टीम ने आरोपियों की पहचान व धरपकड़ के प्रयास शुरू कर दिए थे।

Comments