Thursday, April 30, 2026
Newspaper and Magzine


 हर समस्या का समाधान होगा. शिकायत कर्ता प्रशासन व शासन में रखें पूरा विश्वास: उपायुक्त डॉ. वीरेन्द्र कुमार दहिया

By LALIT SHARMA , in DIPRO PANIPAT PRESS RELEASE , at June 18, 2024 Tags: , , , ,

-समाधान शिविर में आम जन मानस की समस्याओं के निदान को लेकर अधिकारियों में बढ़ रही उत्सुकता।

-मंगलवार को शिविर में 224 लोगों ने रखी विभिन्न विभागों से जुड़ी समस्याएं।

-समस्याओं के  समाधान को लेकर शिकायतकर्ताओं के लिए बड़ा मंच है समाधान शिविर।

BOL PANIPAT , 18 जून। मुख्यमंत्री नायब सैनी के दिशा निर्देश पर प्रदेश भर में लोगों की समस्याओं का तत्परता से समाधान करने को लेकर उपमंडल व जिला मुख्यालय पर लगाए जा रहे समाधान शिविर आम जन मानस के लिए ऊर्जा का काम कर रहे है। इन शिविरों में आमजन मानस प्रशासन के साथ सीधा संवाद कर अपनी समस्याओं का निदान कराने के लिए पहुंचता है व प्रशासन के सामने अपनी समस्या रखता है। 10 जून को प्रारंभ हुए इस समाधान शिविर में हर दिन शिकायतें लेकर पहुंचने वाले लोगों की संख्या में आए दिन इजाफा हो रहा है। पुलिस विभाग से लेकर उपायुक्त कार्यालय तक के कर्मचारी मुस्तैदी से अन्य विभाग के अधिकारियों के साथ समन्वय स्थापित कर शिकायत कर्ताओं को संतुष्ट करने का भरसक प्रयास करते है। मंगलवार को द्वितीय तल पर लगाए गए समाधान शिविर में 224 समस्याएं विभिन्न शिकायतकर्ताओं द्वारा प्राप्त हुई जिनमें बहुत सी समस्याओं का मौके पर निदान किया गया।
उपायुक्त डॉ.वीरेन्द्र कुमार दहिया की अध्यक्षता में आयोजित किये जा रहे समाधान शिविर में स्वयं उपायुक्त अन्य अधिकारियों के लिए प्रेरणा साबित हो रहे है। उपायुक्त स्वयं शिविर में निर्धारित समय पर पहुंच कर लोगों की समस्याओं को न केवल सुन रहे बल्कि उनका समाधान करने का भी भरसक प्रयास करते है। उनका यह विश्वास जनता पर एक छाप छोड़ता जा रहा है। यही कारण है कि हर दिन शिकायत लेकर शिविर में पहुंचने वालों की संख्या में बेहताशा वृद्धि हो रही है।
डॉ. वीरेन्द्र कुमार दहिया ने बताया कि समाधान शिविर में जिस विश्वास व तकलीफ को लेकर आम जन मानस पहुंच रहा है उसे किसी भी हद तक निराश नहीं किया जाएगा। जो जो समस्याएं समाधान शिविर में पहुंच रही है उन पर अधिकारियों के सहयोग से शिद्दत पूर्वक कार्य किया जा रहा है। उपायुक्त ने बताया कि इस कार्य में अधिकारी जन मानस की समस्याओं को सुनकर उस पर अमल लाने का प्रयास करते है। उपायुक्त कहते है कि हमें ईमानदारी पूर्वक कार्य करके लोगों की समस्याओं को सुनकर उनका निदान करना चाहिए।
शिविर में पहुंचे राज नगर के दिनेश शर्मा ने उपायुक्त के समक्ष गलियों में लगाई गई स्ट्रीट लाइट की दुर्दशा का बखान किया। उन्होंने बताया कि निगम के उच्च अधिकारियों को इस समस्या के संदर्भ में कई बार अवगत कराया लेकिन कोई समाधान नहीं निकला। अब उनका विश्वास उपायुक्त के आश्वासन पर टिका है। एक अन्य समस्या लेकर पहुंचे किशनपुरा के राकेश कुमार ने प्रबंधक द्वारा उनका मेहनत नामा समय पर न दिये जाने की शिकायत की जिस पर उपायुक्त ने संज्ञान लेते हुए उन्हें आश्वस्त किया। एक अन्य समस्या को लेकर पहुंचे जय भगवान ने काबड़ी नगर के नालियों व गलियों की दुर्दशा से प्रशासन को अवगत कराया जिस पर उपायुक्त ने संज्ञान लेते हुए ठोस कार्यवाही करने का आश्वासन दिया। बाबरपुर के महेंद्र कुमार ने परिवार पहचान पत्र में इनकम ठीक कराने की मांग रखी।
समाधान शिविर में पुलिस अधीक्षक अजीत सिंह शेखावत, निगम कमिश्नर साहिल गुप्ता, एसडीएम मनदीप सिंह, जिला परिषद के सीईओ गौरव कुमार, सीटीएम टीनू पोसवाल, सीएमओ जयंत आहुजा, डीआरओ विजय राज सुलतानिया के अलावा विभिन्न विभागों के उच्च अधिकारी व बड़ी संख्या में शिकायत कर्ता मौजूद रहे।

सक्सेस स्टोरी 1.
प्रशासन द्वारा चलाए जा रहे समाधान शिविरों में लोगों की समस्याओं का मौके पर निदान किया जा रहा है। लोग पूरे विश्वास के साथ शिविरों में पहुंच कर अपनी समस्याओं का समाधान करवा रहे है। इस कड़ी में कारद गांव के संदीप पुत्र सतबीर सिंह ने परिवार पहचान पत्र ठीक करवाने के लिए प्रशासन को अवगत कराया व अपील की कि किस तरह से उन्हें परिवार पहचान पत्र में आय ज्यादा जोडऩे से परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उपायुक्त डॉ. वीरेन्द्र कुमार दहिया ने तुंरत प्रभाव से संज्ञान लेते हुए आवेदक की पीड़ा को समझते हुए परिवार पहचान पत्र में आय ठीक कराने का कार्य किया। आवेदक संदीप ने बताया कि मेरी सालाना आमदनी मेरी तनख्वाह के अनुसार की जाए। मेरी सालाना आमदनी 1 लाख 48 हजार 692 रूपए है। मेरी आमदनी का अन्य कोई जरिया नहीं है। इस पर तत्काल कार्यवाही की गई व उसे दुरस्त किया गया। संदीप ने बताया कि वे अब सरकार की अन्य योजनाओं का लाभ लेकर अपने जीवन की दशा को बदल सक ते है। उन्होंने इस कार्य के लिए सरकार का आभार प्रकट किया।  

सक्सेस स्टोरी 2.

समाधान शिविर में लोगों की समस्याओं का मौके पर निदान किया जा रहा है। इन शिविरों के माध्यम से उन लोगों के जीवन के मायने बदल रहे है। समाधान शिविर लगने से पूर्व जो लोग समस्याओं के समाधान न होने को लेकर नाराज थे. वे  घर से बाहर निकलने में संकोच बरत रहे थे। अब वे खुशी से झूमते हुए नजर आते है। उपायुक्त डॉ. वीरेन्द्र कुमार दहिया ने बताया कि किसी भी व्यक्ति को निराश व हताश होने की आवश्यकता नहीं है। पूरा प्रशासन उनकी समस्याओं के समाधान के लिए प्रयासरत है।
मंगलवार को समाधान शिविर में पहुंचे सुरेन्द्र कुमार के चेहरे पर आज अलग ही मुस्कुराहट थी। वजह थी राशन कार्ड का बनना। सुरेन्द्र ने बताया कि वे विकास नगर के रहने वाले है। पेशे से श्रमिक है। उनकी शिक्षा स्नातक तक है लेकिन राशन कार्ड के अभाव में सरकार की योजनाओं से वंचित रहे। उन्हें जैसे ही पता चला कि समाधान शिविर में समस्याओं का मौके पर निदान किया जाता है। उन्होंने तत्काल अपनी समस्या को प्रशासन के सामने रखा। उन्होंने इस कार्य के लिए प्रशासन व सरकार का अभाव प्रकट किया।

सक्सैस स्टोरी 3.

समाधान शिविर में अपनी समस्या का निदान होने पर खुशी से झूमते अनिरुद्ध ने बताया कि परिवार पहचान पत्र में इनकम गलत होने से उनके सारे कार्य प्रभावित हो रहे थे। समाधान शिविर में जिस तीव्रता से उनकी समस्या का निदान हुआ उनके  लिए किसी चमत्कार से कम नहीं है। अब वे इस समस्या के समाधान होने से सरकार की अनेक योजना का लाभ लेंगे। सरकार की यह पहल गरीबों के लिए वरदान साबित हो रही है। मौके पर समस्याओं का निदान होने से बहुत सी समस्याएं अपने आप दूर हो रही है। उन्होंने इस कार्य के लिए प्रशासन व सरकार का आभार प्रकट किया व कहा कि इस तरह के आयोजन गरीब लोगों में ऊर्जा का संचार करते है व सरकार के प्रति उनका ओर अधिक विश्वास बढ़ता है।

Comments