Friday, April 17, 2026
Newspaper and Magzine


शिकायतकर्ताओं के लिए समाधान शिविर साबित हो एक बड़ा कामयाब मंच: उपायुक्त डॉ. वीरेन्द्र कुमार दहिया

By LALIT SHARMA , in DIPRO PANIPAT PRESS RELEASE , at June 28, 2024 Tags: , , , , ,

-समाधान शिविर में पहुंची 324 समस्याएं, 84 का मौके पर हुआ समाधान
-सरकार की ऐतिहासिक पहल का शिकायतकर्ताओं को मिल रहा निरंतर लाभ
-खुले मन से शिकायतकर्ता पहुंचते सचिवालय, प्रशासन भी तल्लीनता से करता समस्याओं का निदान

BOL PANIPAT , 28 जून। समाधान शिविर राज्य सरकार की वो ऐतिहासिक पहल है जिसका हर वर्ग के व्यक्ति को लाभ मिल रहा है। जिले में उपायुक्त डॉ.वीरेन्द्र कुमार दहिया के नेतृत्व में आयोजित किये जा रहे समाधान शिविर में अपनी समस्याओं को लेकर पहुंच रहे शिकायतकर्ता पूरी तरह से सरकार की इस पहल से संतुष्टï है। उपमंडल स्तर व जिला स्तर पर 10 जून से आयोजित किये जा रहे इस समाधान शिविर में जो समस्याएं विभिन्न शिकायतकर्ताओं द्वारा रखी जाती है। उनका मौके पर प्रशासनिक अधिकारियों के माध्यम से समाधान हो रहा है। रोजाना दो घण्टे से ज्यादा चलने वाला समाधान शिविर अब तो अधिकारियों व शिकायतकर्ताओं के लिए जैसे उनकी दिनचर्या का हिस्सा बन गया है। शुक्रवार को आयोजित किए गए शिविर में कुल 324 समस्याएं पहुंची जिनमें से 84 का मौके पर समाधान किया गया। अन्य दिनों की अपेक्षा शिकायतकर्ताओं की संख्या ज्यादा रही।
उपायुक्त डॉ.वीरेन्द्र कुमार दहिया ने बताया कि जो लोग किन्हीं कारणों से सरकारी कार्यालयों में समस्याओं को लेकर नहीं पहुंच पाते थे उनके लिए समाधान शिविर एक बड़ा कामयाब मंच साबित हो रहा है। लोग बेहिचक होकर खुले दिल से अपना अधिकार समझ समाधान शिविर में समस्याओं को लेकर पहुंचते है।
प्रशासन द्वारा भी समाधान शिविर में पहुंचने वाले शिकायतकर्ताओं का पूरा ख्याल रखा जाता है। कई शिकायतें ऐसी भी पहुंचती है जिनके निदान में अमूमन 5 से 10 मिनट का समय भी लग जाता है। उपायुक्त ने बताया कि ऐसी समस्याओं का निदान प्रशासन के लिए चुनौती जरूर होता है लेकिन समाधान होने पर उन्हें खुशी का भी ऐहसास होता है।
लोगों का भरोसा कायम करते ये समाधान शिविर लगातार कामयाबी की गाथा लिखते जा रहे है। समाधान शिविरों में पहुंच रहे वयोवृद्घ भी रोजाना इसी उम्मीद के साथ शिविर में दस्तक देते है कि उनकी समस्या वाजीब है व उसका समाधान होना ही चाहिए। उपायुक्त गंभीरतापूर्वक कार्यालय के सहयोगियों के साथ लोगों को समस्याओं को सुनते है व उसका निदान करते है।
शिविर में पहुंचे शिकायतकर्ता इलायची देवी ने बताया कि उनके पति का निधन सात महीने पहले हो गया था और आय का कोई साधन नहीं है । इस स्थिति में पैंशन ही एक जरिया बनता है। उपायुक्त ने संबंधित विभाग के अधिकारियों को तत्काल कार्यवाही करने के निर्देश दिए।
शिकायतकर्ता शीला रानी ने बताया कि मेरी फैमली आईडी में इन्कम बहुत अधिक दिखाई गई है जिस कारण मेरा राशन कार्ड नहीं बन पा रहा है।  मेरी फैमली आईडी में इनकम को कम करवाया जाएं। इस पर संज्ञान लेते हुए कार्यवाही करने के निर्देश दिए।
 शिकायतकर्ता सुनील कुमार ने लडक़े का नाम फैमली आईडी में दर्ज करने का अनुरोध किया। उपायुक्त ने तत्काल कार्यवाही करने के निर्देश दिए। इस मौके पर एडीसी डॉ.पंकज, सीटीएम टीनू पोसवाल, सीएमओ जयंत आहुजा, सीईओ जिला परिषद गौरव कुमार आदि मौजूद रहें।

Comments