Monday, May 25, 2026
Newspaper and Magzine


गांव रजापुर में मकान से चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार.

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at June 19, 2024 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT : 19 जून 2024, थाना सदर पुलिस ने गांव रजापुर में मकान में चोरी करने वाले नामजद दो आरोपियों को मंगलवार देर शाम एचएसआईडीसी से गिरफ्तार किया। आरोपियों की पहचान सोनू व संदीप निवासी रजापुर के रूप में हुई।

थाना सदर प्रभारी इंस्पेक्टर राकेश ने बताया कि थाना सदर में संजीव पुत्र प्रताप निवासी मगुल माजरा करनाल ने पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि उसने गावं निवासी रणबीर पुत्र कुष्ण के साथ मिलकर गांव रजापुर में रामचंद्र से उसका मकान खरीदा था। उन्होंने सितंबर 2023 में मकान की रजिस्ट्री करवा ली थी।
इसके बाद सीसीटीवी कैमरे लगा मकाल को ताला लगाकर अपने घर चले गए थे। मकान में उन्होंने गैंस सिलेंडर, इनवर्टर, कुलर, पंखे, डबल बैड, फ्रिज, एलईडी, बर्तन, गेहू, कुर्सी इत्यादी सामान रखा था। 3 मई 2024 की रात अशोक पुत्र प्रेमचंद, पवन पुत्र राम, अशोक की पत्नी, पिता प्रेमचंद, लड़का संदीप, सोनू पुत्र बलजीत, सुभाष पुत्र दिवान व बलबीर पुत्र सभाष निवासी रजापुरा मकान से सारा सामान निकाल कर थ्री व्हीलर में डालकर ले गए। रामचंद्र ने उक्त मकान पर माननीय उच्च न्यायालय से पहले ही स्टे ले रखा है। माननीय उच्च न्यायालय के आदेशा की अवहेलना करते हुए तीन मई से उक्त सभी सामान निकाल कर मकान पर कब्जा करके बैठे है। संजीव की शिकायत पर थाना सदर में अभियोग दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दि थी।

इंस्पेक्टर राकेश ने बताया कि थाना सदर पुलिस ने मंगलवार देर शाम मिली गुप्त सूचना पर मामले में नामजद आरोपी सोनू पुत्र बलजीत व संदीप पुत्र अशोक निवास रजापुर को एचएसआईडीसी से गिरफ्तार किया। पूछताछ में दोनों आरोपियों ने मामले में नामजद अपने अन्य साथी आरोपियों के साथ मिलकर चोरी की उक्त वारदात को अंजाम देने बारे स्वीकारा।
चोरीशुदा सामान बरामद करने व फरार आरोपियों के ठीकानों का पता लगा काबू करने के लिए पुलिस ने बुधवार को दोनों आरोपियों को माननीय न्यायालय में पेशकर 1 दिन के पुलिस रिमांड पर हासिल किया।

Comments