Sunday, April 19, 2026
Newspaper and Magzine


करीब ढ़ाई लाख रूपए कीमत की 1 किलो 200 ग्राम अफीम सहित दो तस्कर काबू।

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at April 20, 2022 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT : 20 अप्रैल 2022, नशा तस्करों के खिलाफ पानीपत पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी. पिकअप गाड़ी में छुपाकर ले जा रहे थे नशे की खेप, करीब ढ़ाई लाख रूपए कीमत की 1 किलो 200 ग्राम अफीम सहित दो तस्कर काबू। आरोपी शार्टकट तरिके से पैसे कमाने की चाहत में अफीम को आसाम व मुरादाबाद यूपी से कम पैसो में खरीद कर पानीपत व सोनीपत के आस पास के क्षेत्र में तस्करी करने के लिए लाए थे।

सीआईए-थ्री प्रभारी इंस्पेक्टर अंकित ने बताया उनकी टीम ने मंगलवार साय गुप्त सूचना पर दंबिस देकर 1 किलो 200 ग्राम अफीम सहित पिकअप गाड़ी सवार दो आरोपियो को गिरफ्तार करने में बड़ी कामयाबी हासिल की है। पकड़े गए आरोपियों की पहचान विवेक पुत्र अशोक निवासी राजलूगढ़ी व मनीष पुत्र यसबीर निवासी बंदेपुर कालोनी सोनीपत के रूप में हुई है। आरोपियों के खिलाफ थाना औधोगिक सैक्टर 29 में एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर पुलिस टीम ने गहनता से पुछताछ की तो आरोपियों ने उक्त अफीम (मादक पदार्थ) को आसाम व मुरादाबाद यूपी से खरीदकर लाने बारे स्वीकारा। बरामद अफीम की अंतरराष्ट्रीय बाजार में करीब 2.50 लाख रूपए कीमत बताई जा रही है। नशा तस्करों के ठिकानों का पता लगाने व काबू करने के लिए पुलिस टीम ने गिरफ्तार दोनो आरोपियों को आज माननीय न्यायालय में पेश कर 8 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया।

इंस्पेक्टर अंकित ने बताया पुलिस अधीक्षक शशांक कुमार सावन के कुशल मार्गदर्शन में जिला पुलिस द्वारा नशा तस्करी सहित अवैध धंधो में संलिप्त आरोपियों की धरपकड़ के लिए विशेष अभियान चलाया हुआ है। अभियान के तहत मंगलवार की देर साय सीआईए-थ्री पुलिस की एक टीम गश्त के दौरान पसीना रोड पर मौजूद थी। टीम को गुप्त सूचना मिली की जीटी रोड पर सिवाह बाइपास फ्लाई ओवर के नीचे दो युवक पिकअप गाड़ी में बैठे हुए है। युवको के पास गाड़ी में मादक पदार्थ होने की संभावना है। पुलिस टीम ने तुरंत मौके पर दंबिस देकर पिकअप गाड़ी में बैठे दोनो युवको को काबू कर प्रारंम्भिक पुलिस पुछताछ की तो ड्राईवर सीट पर बैठे युवक ने अपनी पहचान विवेक पुत्र अशोक निवासी राजलूगढी व साईड वाली सीट पर बैठे युवक ने मनीष पुत्र यसबीर निवासी बंदेपुर कालोनी सोनीपत के रूप में बताई। नियमानुसार ड्यूटी मैजिस्ट्रेट की उपस्थिति में पुलिस टीम ने पिकअप गाड़ी की तलाशी ली तो गाड़ी में ड्राईवर सीट के पीछे बॉडी में बने स्टीरियों स्पीकर के खाली बाक्स से प्लास्टिक की पन्नी में लिपटी अफीम बरामद हुई। बरामद अफीम का वजन करने पर 1 किलो 200 ग्राम पाया गया।

Comments