ट्रांसपोर्टर पर पिस्तौल से जानलेवा हमला करने के और तीन आरोपी गिरफ्तार.
BOL PANIPAT , 02 फरवरी : पुलिस अधीक्षक भूपेंद्र सिंह आइपीएस के नेतृत्व में कार्रवाई करते हुए सीआईए वन पुलिस टीम ने गांव महराणा में ट्रांसपोर्टर सी सुब्रहमणियम पर पिस्तौल से जानलेवा हमला करने की वारदात शामिल और तीन आरोपियों को रविवार देर शाम को नारायणा नहर पूल के पास से काबू किया। आरोपियों की पहचान डाहर निवासी सुमित, अंकित व टिंकू के रूप में हुई है।
सीआईए वन प्रभारी इंस्पेक्टर फूल कुमार ने बताया कि पूछताछ में तीनों आरोपियों ने गत दिनों मुठभेड में पकड़े गए अपने तीन साथी आरोपियों नौल्था निवासी सुनील उर्फ गुंडा, डाहर निवासी प्रिंस और नाबालिग साथी आरोपी के साथ मिलकर उक्त जांनलेवा हमला करने की वारदात को अंजाम देना स्वीकारा।
प्रभारी इंस्पेक्टर फूल कुमार ने बताया कि आरोपी सुमित मामलें में फरार आरोपी सुनील उर्फ शीलू का भाई है। आरोपियों ने पूछताछ में पुलिस को बताया उन्होंने सुनील उर्फ शीलू के कहने पर दहशत फैलाने के लिए ट्रांसपोर्टर पर फायरिंग की थी। तीनों आरोपियों से पूछताछ में खुलासा हुआ उन्होंने सुनील, प्रिंस व नाबालिग आरोपी के साथ मिलकर 24 जनवरी को डाहर गांव में शीलू के ऑफिस के बाहर खड़े होकर वारदात की साजिश रची और साय के समय आरोपी प्रिंस, सुनील और नाबालिग ने ट्रांसपोर्टर सी सुब्रहमणियम को गांव महराणा में उसके ऑफिस के पास गोली मारने की वारदात को अंजाम दिया था। शीलू किसी अन्य देश में गया हुआ है।
पुलिस टीम ने सोमवार को तीनों आरोपियों को माननीय न्यायालय में पेश किया जहा से उन्हें 3 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया। रिमांड के दौरान पुलिस आरोपियों से गहनता से पूछताछ करने के साथ हथियारों के बारे में पता लगाएगी।
पानीपत सीआईए वन व एसटीएफ सोनीपत की संयुक्त टीम ने ट्रांसपोर्टर सी सुब्रहमणियम को गोली मारने वाले तीन आरोपियों को 28 जनवरी की अल सुबह जौंधन खुर्द रोड पर मुठभेड़ के बाद काबू किया था। आरोपियों की पहचान नौल्था निवासी सुनील उर्फ गुंडा, डाहर निवासी प्रिंस और तीसरे की नाबालिग के रूप में हुई थी। आरोपियों ने पुलिस टीम को देखते ही फायरिंग शुरू की थी। पुलिस टीम ने चेतावनी दी तो आरोपियों ने फायर किए। पुलिस टीम ने बचाव में आरोपियों के पैरों की तरफ फायर किए तो आरोपी सुनील व प्रिंस के पैर में गोली लगी थी। आरोपियों से मौके पर 3 देसी पिस्टल, 3 रौंद व 7 खोल बरामद हुए थे। पुलिस ने थाना इसराना में अभियोग दर्ज कर नाबालिग आरोपी को जुवेनाइल कोर्ट में पेश कर जहा से उसे बाल सुधार गृह मधुबन भेज दिया था और आरोपी प्रिंस व सुनील का खानपुर पीजीआई में इलाज चल रहा था। पुलिस ने शनिवार दोनों आरोपियों को पीजीआई से छुट्टी मिलने पर गिरफ्तार किया और रविवार को माननीय न्यायलय में पेश कर जहा से उन्हे जेल भेज दिया था।
थाना माडल टाउन में पन्ना पट्टी त्ररिची तमिलनाडू हाल सेक्टर 12 निवासी मोहन पुत्र करतमणि ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह अन्ना डोसा पर बतौर मैनेजर काम करता है। उसके ताऊ का लड़का सुब्रहमणियम पुत्र चिन्नापन निवासी एल्डिगो ने महराणा गांव मे नायरा पेट्रोल पंप के पास ट्रांसपोर्ट का ऑफिस किया हुआ है। 24 जनवरी की शाम करीब 4:30 बजे सुब्रहमणियम ऑफिस में बैठा था। तभी एक लड़का बाइक पर व दो लड़के पैदल वहा आए और सुब्रहमणियम को बाहर बुलाकर बातचित के लिए एक साइड में लेकर गए। आरोपियों ने जांन से मारने के लिए सुब्रहमणियम को एक गोली माथे में व दो गोली पेट में मारी। उसको शक है आरोपियों ने किसी रंजिश के चलते सुब्रहमणियम पर पिस्तौल से जांनलेवा हमला किया है। पुलिस ने मोहन की शिकायत पर थाना माडल टाउन में अभियोग दर्ज कर आरोपियों की पहचान व धरपकड़ शुरू कर दी थी।

Comments