संत नगर में आर.डब्ल्यू .ए की व कॉलोनी वासियों की बैठक में कॉलोनी की समस्याओं को लेकर वार्ता की गई
BOL PANIPAT : रुद्रप्रयाग धर्मशाला संत नगर में आर.डब्ल्यू .ए की व कॉलोनी वासियों की बैठक हुई जिसमें कॉलोनी की समस्याओं को लेकर वार्ता की गई और प्रधान बदलने के लिए प्रस्ताव रखा गया जिसका सभी ने स्वागत किया मौजूदा प्रधान अनूप राठी मीटिंग में नहीं पहुंचे और सभी कॉलोनी वासियों ने सर्वसम्मति से श्री शमशेर सिंह राणा को प्रधान चुना और राणा ने कहा की कॉलोनी की समस्याओं को दूर करने के लिए हर संभव प्रयास करेंगे सभी साथियों को साथ लेकर चलेंगे और सभी कॉलोनी वासियों के मान सम्मान को कम नहीं होने दूंगा कॉलोनी के जो भी मुद्दे हैं उनको भी प्रशासनिक अधिकारी तक पहुंचने का काम करेंगे और समस्या को हल करवाने का प्रयास करें बैठक में केवल प्रधान का ही चुनाव किया गया आने वाले रविवार 30/06/2024 को आर.डब्ल्यू.ए. की दोबारा मीटिंग बुलाई जाएगी जिसमें आर.डब्ल्यू.ए. की कार्यकारिणी के नाम व पदों पर फैसला य तय किए जाएंगे अवसर मास्टर ईश्वर, दयानंद वर्मा ,ओमपाल राणा, शीशपाल, सुभे सिंह कृष्ण, कादियान, भूषण राणा, गोपाल सैनी ,अजब शर्मा, कृष्णा ,सतवीर राणा, ओम प्रकाश गुप्ता ,शमशेर वाल्मिकी, विक्रम अटवाल, जितेन्द्र राणा ,योगेश शर्मा ,जुगल शर्मा, प्रेम मास्टर ,मंजीत बावा, विनोद ,सुमित ,अमित, मनोहर वर्मा, रण सिंह वर्मा ,कुलदीप, कुलदीप सरदार ,राम सिंह ,प्रमोद लाला ,मनोज कुमार ,आदि उपस्थित रहे

Comments