अपराध समीक्षा/ कानून एवं व्यवस्था के मद्देनजर पुलिस अधीक्षक कार्यालय के सभागार में किया मीटिंग का आयोजन.
-थाना चौकी में शिकायत लेकर आने वाले पीड़ित की अच्छे से सुनवाई कर समस्या का निवारण करें. भ्रष्टाचार को किसी भी रूप में सहन नही किया जाएगा: एसपी लोकेंद्र सिंह
BOL PANIPAT : 18 अगस्त 2024, पुलिस अधीक्षक लोकेंद्र सिंह आईपीएस की अध्यक्षता में रविवार को जिला लघु सचिवालय में स्थित पुलिस विभाग के सभागार में अपराध समीक्षा व कानून एवं व्यवस्था के मध्यनजर मीटिंग का आयोजन किया गया। जिला पुलिस का कार्यभार संभालने के बाद पुलिस अधीक्षक द्वारा यह पहली मीटिंग ली गई। मीटिंग में पुलिस अधीक्षक जिला के सभी पर्यवेक्षण अधिकारी, थाना प्रबंधक, चौकी इंचार्ज, सभी क्राइम युनिट इंचार्ज व पुलिस अधीक्षक कार्यालय के सभी शाखा इंचार्जों से परिचित हुए।
पुलिस अधीक्षक लोकेंद्र सिंह ने मीटिंग में दर्ज मामलों की समीक्षा कर सभी थाना प्रभारी व चौंकी इचार्जों को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि थाना चौकी में शिकायत लेकर आने वाले प्रत्येक शिकायतकर्ता से नैतिकता के साथ व्यवहार करें और शिकायत को ध्यानपूर्वक सुनकर नियम अनुसार त्वरित कार्रवाई अमल में लाए। फिडबैक सैल पर तैनात पुलिसकर्मीयों द्वारा शिकायतकर्ता के पास कॉल कर इसका फिडबैक भी लिया जा रहा है।
थाना, चौकी में प्राप्त छोटी-छोटी शिकायतों पर तुरंत कार्रवाई करें ताकी भविष्य में घटना बड़ी न हो सके। दर्ज किसी भी मामले की जांच बेवजह लंबे समय तक पेंडिग न रखें।
पुलिस अधीक्षक ने इस दौरान महिला विरूद्ध अपराध, लूट, डकैती, किडनैपिंग व हत्या करने जैसी गंभीर वारदातों की रोकथाम हेतु प्रभावी कदम उठाने और नशे के अवैध धंधे में सलिप्त आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
उन्होंने कहा कि महिला विरुद्ध अपराध के मामलों में आरोपी को शीघ्र अति शीघ्र गिरफ्तार किया जा कर अभियोग का शीघ्र निस्तारण किया जाए।
दबंगई करने वालों को चिन्हित कर उनके खिलाफ तुरंत उचित कार्रवाई अमल में लाकर नकेल कसे। दबंगई को किसी भी रूप में सहन नही किया जाएगा। जो व्यक्ति बार बार अपराध करते है उन पर विशेष नजर रखें। कोई भी घटना घटित होती है तो तुरंत मौके पर पहुंचे।
अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए क्षेत्र में प्रभावी रूप से गश्त व नाकाबंदी कर व्यक्तियों व वाहनों की गहनता से चेकिंग करवाएं। रात्रि चेकिंग प्रभावी ढंग से करें। समय समय पर कांबिग भी करवाएं।
भष्टाचार को किसी भी रूप में सहन नही किया जाएगा। सभी ईमानदारी से अपना काम करें। अपने अधीनस्थ सभी कर्मचारियों को भी इस बारे आवश्यक दिशा निर्देश दे। शिकायत मिलने पर निश्चित रूप से कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
पुलिस अधीक्षक लोकेंद्र सिंह ने इस दौरान विधानसभा चुनाव को निष्पक्ष व शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न करवाने को लेकर सभी थाना प्रभारी व चौकी इंचार्जो को निर्देश देते हुए कहा कि अभी से अपनी सभी तैयारी पूरी कर ले। क्षेत्र में सभी बूथों का भ्रमण करें और लाईसेसी हथियारों को निर्धारित समय सीमा के दौरान जमा करवाएं। जो नही करवाता उसके खिलाफ नियमानुसार कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाए।
मीटिंग में उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय सतीश वत्स, उप पुलिस अधीक्षक राजबीर, उप पुलिस अधीक्षक कृष्ण कुमार, उप पुलिस अधीक्षक सुरेश कुमार सैनी, उप पुलिस अधीक्षक नरेंद्र कादियान, उप पुलिस अधीक्षक जसवंत सिंह व सभी थाना प्रभारी, चौकी इंचार्ज व क्राइम युनिट इंचार्ज व सभी शाखा इंचार्ज मौजूद रहे।

Comments