Tuesday, June 16, 2026
Newspaper and Magzine


समाजसेवी राजेश गोयल के निवास पर एक निजी कार्यक्रम में पहुंचे मुख्यमंत्री.

By LALIT SHARMA , in DIPRO PANIPAT PRESS RELEASE , at June 26, 2024 Tags: , , , ,

BOL PANIPAT , 26 जून। मुख्यमंत्री नायब सिंह बुधवार को स्थानीय सैक्टर-24 में समाजसेवी राजेश गोयल के निवास पर एक निजी कार्यक्रम में पहुंचे, जहां पर पत्रकारों से बातचीत करने पर उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने सदैव गरीबों, किसानों और महिलाओं के लिए काम किया है। यही नहीं युवाओं में एक बहुत बड़ा विश्वास जताने का भी काम प्रदेश सरकार ने किया है।
उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने जितने भी निर्णय अब तक लिए हैं या वर्तमान में जो निर्णय ले रही है वे सभी देश को मजबूती प्रदान करने वाले और देश को आगे बढ़ाने वाले निर्णय है। आज के समय में विपक्ष के पास कोई मुद्दा नहीं है।
मुख्यमंत्री नायब सिंह का पानीपत में पहुंचने पर एनएफएल में स्थित हेलीपैड पर प्रदेश के विकास, पंचायत एवं सहकारिता मंत्री महिपाल ढांडा, शहरी विधायक प्रमोद विज, भाजपा जिला अध्यक्ष दुष्यंत भट्ट, भाजपा की प्रदेश महामंत्री डॉ. अर्चना गुप्ता, भाजपा राष्ट्रीय सदस्यता अभियान के प्रदेश प्रमुख गजेन्द्र सलुजा ने बुके देकर स्वागत किया। भाजपा के जिला महामंत्री कृष्ण छौक्कर किवाना ने मुख्यमंत्री नायब सिंह को उनका चित्र भेंट किया।
जिला प्रशासन की ओर से उपायुक्त डॉ. वीरेन्द्र कुमार दहिया ने मुख्यमंत्री नायब सिंह का बुके देकर स्वागत किया। इस मौके पर एडीसी डॉ. पंकज यादव, पुलिस अधीक्षक अजीत सिंह शेखावत इत्यादि उपस्थित रहे।

Comments