पानीपत हल्का ग्रामीण गांव बुड़शाम व खलीला प्रहलादपुर में आम आदमी पार्टी का जन संवाद कार्यक्रम।
BOL PANIPAT : राष्ट्रीय संगठन मंत्री डॉक्टर संदीप पाठक की आदेशानुसार गावं एवम वार्ड लेवल पर जन सवांद कार्यक्रम के तहत आज बुड़शाम, खलीला प्रहलादपुर मे आम आदमी पार्टी का जन सवांद कार्यक्रम का आयोजन हुआ। गावँ अध्यक्ष,सचिव व 20 मेंबर कमेटी के द्वारा कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
आम आदमी पार्टी हल्का पानीपत ग्रामीण के वरिष्ठ नेता प्रदेश सह सचिव सुखवीर मलिक ने पिछले 10 साल से जो जनता को आ रही दिक्कतों को सुना ।
जन संवाद कार्यक्रम में आम आदमी पार्टी के प्रदेश सह- सचिव सुखबीर सिंह मलिक और उनकी टीम के सदस्य होशियार सिंह इकबाल पानीपत किसान नेता राजवीर शाकिर अंसारी, प्यारेलाल गुप्ता राजकुमार मुंडे संदीप मनचंदा, अमीत नोहरा गांव के लोगों को निमंत्रण दिया। सभा में गांव के वीरेंद्र सिंह, विजेंद्र सिंह भाटी राम बिजेंद्र कुमार सुखबीर सिंह राजवीर जय सिंह सुभाष सिंह बलवान सिंह इंदर सिंह जोगिंदर सिंह कर्मवीर जगदीश शर्मा जसवीर सिंह दलबीर सिंह, राम कुमार राजपाल समर सिंह जोगिंदर सिंह
ने गांव की समस्याएं बताई गांव की साफ सफाई न होना, फैमिली आईडी की वजह से रोज-रोज शहर जाना, अटल सेवा केंद्रों पर काम ना होना और गरीब लोगों द्वारा राशन की समस्या, राशन कार्ड न मिलने और कार्ड काटने की समस्याओं का जिक्र किया गया। गांव के कई लोगों ने अपनी समस्याएं और अपने विचारों व्यक्त किया
समस्या सुनकर सुखबीर मलिक ने कहा आम आदमी पार्टी इन समस्याओं को अपने मेनिफेस्टो में जगह देगी। आम आदमी पार्टी की सरकार जल्द ही हरियाणा में दस्तक देगी। मूलभूत सुविधाएं बिजली पानी शिक्षा स्वास्थ्य महिला सुरक्षा व अन्य सुविधाओं के साथ सरकार आपकी सभी समस्याओं का निवारण करेगी।

Comments