8 ग्राम हेरोइन सहित बाइक सवार दो नशा तस्कर गिरफ्तार.
BOL PANIPAT : 11 जुलाई 2024, एंटी नारकोटिक्स सेल पुलिस टीम ने चौटाला रोड पर एक प्लसर बाइक सवार दो नशा तस्करों को 8 ग्राम हेरोइन सहित गिरफ्तार किया। आरोपियों की पहचान जनार्दन निवासी पिल्लू खेड़ा मंडी जीन्द व प्रवीन निवासी भावड़ सोनीपत के रूप में हुई।
एंटी नारकोटिक्स सेल इंचार्ज सब इंस्पेक्टर दीपक ने बताया कि उनकी टीम बुधवार को गश्त व जांच पड़ताल के दौरान सिवाह बस स्टैंड के पास मौजूद थी। टीम को तभी गुप्त सूचना मिली की जीन्द के गांव पिल्लू खेड़ा मंडी निवासी जनार्दन व सोनीपत के गांव भावड़ निवासी प्रवीन एक साथ मिलकर मादक पदार्थ बेचने का अवैध काम करते हैं। दोनों एक प्लसर बाइक पर सवार होकर मादक पदार्थ बेचने के लिए चौटाला रोड पर पावर हाउस के पास आएंगे।
सूचना को पुख्ता मानते हुए पुलिस टीम ने चौटाला रोड पर पावर हाउस के पास नाकाबंदी कर संदिग्धों पर नजर रखनी शुरू कर दी। कुछ देर पश्चात सिवाह बस स्टैंड की और से दो युवक एक प्लसर बाइक पर सवार होकर आते दिखाई दिए। पुलिस टीम ने पास आने पर बाइक को रूकवाकर युवकों से पूछताछ की तो बाइक चला रहे युवक ने अपनी पहचान जनार्दन पुत्र ओमप्रकाश निवासी पिल्लू खेड़ा मंडी जीन्द व पीछे बैठे युवक ने प्रवीन पुत्र रणधीर निवासी भावड़ सोनीपत के रूप में बताई।
पुलिस टीम ने नियमानुसार ड्यूटी मेजिस्ट्रेट नायब तहसीलदार अस्तित्व पाराशर की मौजूदगी में युवकों की तलाशी ली तो जनार्दन की लोअर की जेब से हेरोइन बरामद हुई। बरामद हेरोइन का वजन करने पर 8 ग्राम पाया गया।
सब इंस्पेक्टर दीपक ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ थाना औद्योगिक सेक्टर 29 में एनडीपीएस एक्ट के तहत अभियोग दर्ज कर पूछताछ के बाद पुलिस ने वीरवार को दोनों आरोपियों को माननीय न्यायालय में पेश किया जहा से उन्हें न्यायिक हिरासत जेल भेजा गया।

Comments