Wednesday, May 13, 2026
Newspaper and Magzine


नाकाबंदी के दौरान बाइक चोर चोरी की बाइक सहित गिरफ्तार।

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at May 21, 2025 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT : 21 मई 2025, सीआईए थ्री पुलिस टीम ने बलजीत नगर नाका के नजदीक नाला पटड़ी पर नाकाबंदी के दौरान एक युवक को चोरी की बाइक सहित गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान रामनगर निवासी बजिंद्र के रूप में हुई है।

सीआईए थ्री प्रभारी इंस्पेक्टर विजय ने बताया कि मंगलवार को उनकी टीम बलजीत नगर नाका के पास गंदा नाला पटड़ी पर नाकाबंदी कर संदिग्ध व्यक्तियों व वाहनों पर नजर बनाए हुए थी। इसी दौरान सामने से एक संदिग्ध किस्म का युवक स्पलेंडर बाइक पर सवार होकर आया। पुलिस टीम ने बाइक को नाका पर रूकवाकर युवक से पूछताछ की तो उसने अपनी पहचान बजिंद्र पुत्र जगदीश निवासी रामनगर के रूप में बताई।
बाइक के कागजात मांगने पर युवक बहाने बाजी करने लगा। पुलिस टीम ने गहनता से पूछताछ की तो आरोपी ने उक्त बाइक 18 मई को देवी लाल पार्क के बाहर गेट के पास से चोरी करना स्वीकारा। बाइक चोरी की उक्त वारदात बारे थाना सेक्टर 13/17 में आदिल पुत्र सल्लूदिन निवासी गंगाराम कॉलोनी की शिकायत पर अभियोग दर्ज है।

प्रभारी इंस्पेक्टर विजय ने बताया कि पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया वह एल्डिको में सिक्योरिटी गार्ड की नोकर करता है और नशा करने का आदी है। नशे की लत पूरी करने के लिए पैसों की जरूरत पड़ी तो आरोपी ने बाइक चोरी की वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी की बाइक बरामद कर बुधवार को पूछताछ के बाद आरोपी को माननीय न्यायालय में पेश किया जहा से उसे न्यायिक हिरासत जेल भेज दिया गया।

Comments