ब्रांडेड कंपनी का नकली इंजन ऑयल तैयार कर बेचने वाले गिरोह के दो आरोपी गिरफ्तार. 632 बोतल नकली इंजन ऑयल बरामद.
BOL PANIPAT : 13 जुलाई 2024, थाना तहसील कैंप पुलिस टीम ने ब्रांडेड कंपनी का नकली इंजन ऑयल तैयार कर बेचने वाले गिरोह का भंडाफोड कर देशराज कॉलोनी में गौदाम से दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। आरोपियों की पहचान उमेश गर्ग व श्रीकांत गर्ग निवासी शास्त्री कॉलोनी के रूप में हुई। दोनों आरोपी सगे भाई है। मौके से नकली तेल की 632 बोतल मोबिल आयल मार्का केस्ट्रॉल कंपनी लिखा मिला।
गहनता से पूछताछ करने के लिए दोनों आरोपियों को सीआईए टू पुलिस टीम के हवाले किया गया। प्रारंभिक पूछताछ में खुलासा हुआ आरोपी करीब 2 साल से नकली ऑयल बनाकर मार्केट में बेच रहे थे। जिस पर कंपनी के असल मार्का का प्रयोग किया जा रहा था।
सीआईए टू प्रभारी सब इंस्पेक्टर संदीप ने बताया कि थाना तहसील कैंप में सुभाष पुत्र विक्रम निवासी कालका जी एक्सटेंशन दिल्ली ले पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि वह C3 कंसलटेंट इंडिया प्राईवेट कंपनी में बतौर ऑपरेशन मैनेजर के पद पर कार्यरत है। केस्ट्रॉल कंपनी ने उनकी कंपनी को नकली तेल पकड़ने के लिए अधिकृत किया हुआ है।
पानीपत शहर की मार्केट में सर्वे करने पर पाया कि शास्त्री कॉलोनी निवासी दो सगे भाई उमेश गर्ग व श्रीकांत गर्ग मिलकर देशराज कॉलोनी में एक गौदाम में बाइक में डालने वाले नकली मुगलेल तेल का कंपनी की अनुमति के बिना उत्पादन कर नकली तेल को मार्केट में केस्ट्रोल कंपनी का असल तेल बताकर बगैर बिल के गलत तरिके से बेच रहे है। इससे असल कंपनी की इमेज खराब हो रही है। गोदाम में रात के समय नकली तेल तैयार करते है।
तहसील कैंप पुलिस टीम ने वीरवार देर रात देशराज कॉलोनी में गौदाम पर दबिश दी तो वहा पर दो व्यक्ति मिले। दोनों को काबू कर पूछताछ की उन्होंने अपनी पहचान उमेश गर्ग व श्रीकांत गर्ग निवासी शास्त्री कॉलोनी के रूप में बताई। गौदाम को चेक करने पर 32 गत्ता पेटी से 632 बोतल मुगलेल तेल मार्का केस्ट्रोल कंपनी लिखा मिला। दोनों युवकों को कंपनी का अधिकृत लाईसेंस व अन्य कागजात दिखाने के लिए कहा तो कोई भी कागजात पेश नही कर सके। मैनेजर सुभाष ने बताया कि केवल डिब्बा केस्ट्रॉल कंपनी का है तेल नही।
सब इंस्पेक्टर संदीप ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ थाना तहसील कैंप में बीएनएस की धारा 318(4) व कॉपीराइट एक्ट के तहत अभियोग दर्ज कर शुक्रवार को दोनों आरोपियों को माननीय न्यायालय में पेश किया जहा से उन्हें 3 दिन के पुलिस रिमांड पर हासिल किया। सीआईए टू पुलिस टीम आरोपियों से पूछताछ कर रही है।
रिमांड के दौरान पुलिस आरोपियों से नकली सील, स्टीकर इत्यादी के बारे में गहनता से पूछताछ कर गिरोह में शामिल अन्य आरोपियों बारे पता लगाने का प्रयास करेंगी।

Comments