जानलेवा हमला करने के मामले में एक आरोपी गिरफ्तार.
BOL PANIPAT : 4 अप्रैल 2024, दीनानाथ कॉलोनी में डीजे बजाने को लेकर हुई कहासुनी में ईट से जानलेवा हमला करने के मामले में थाना तहसील कैंप पुलिस ने एक आरोपी को बुधवार देर शाम गिरफ्तार किया। आरोपी की पहचान साहिल निवासी दीनानाथ कॉलोनी के रूप में हुई।
थाना तहसील कैंप प्रभारी इंस्पेक्टर विजय ने बताया कि थाना तहसील कैंप में दीनानाथ कॉलोनी निवासी सुरेश पुत्र किशनचंद ने शिकायत देकर बताया था कि वह राजमिस्त्री का काम करता है। 26 जनवरी की देर रात वह परिवार के साथ घर पर था। घर के सामने गली में साहिल व देव पुत्र सुभाष अपने दोस्त प्रेम व अन्य कई साथियों के साथ शराब के नशे में डीजे बजाकर हुड़दंग बाजी कर रहे थे। उसने व पत्नी मीना ने डीजे बंद करने के लिए कहा तो सभी क्रोधित हो गए और सुभाष की पत्नी मीनू गाली गलौच करने लगी। सभी जान से मारने की धमकी देते हुए छत पर चढ गए और ईट मारनी शुरू कर दी। आरोपियों ने उसके माथे में व पत्नी मीना को सिर, गर्दन व कमर में ईट मारी। परिजनों व पड़ोसियों ने उन दोनों को बचाया और इलाज के लिए सिविल अस्पताल लेकर गए। जहा पर डॉक्टरों ने उसकी पत्नी की गंभीर हालत को देखते हुए पीजीआई रोहतक रैफर कर दिया। सुरेश की शिकायत पर थाना तहसील कैंप में अभियोग दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी थी।
इंस्पेक्टर विजय ने बताया कि पुलिस ने आरोपी साहिल को बुधवार देर शाम गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपी ने मामले में नामजद आरोपी अपने भाई देव, मां मीनू व दोस्त प्रेम के साथ मिलकर उक्त वारदात को अंजाम देने बारे स्वीकारा। पूछताछ के बाद पुलिस ने वीरवार को आरोपी साहिल को माननीय न्यायालय में पेश किया जहा से उसे न्यायिक हिरासत जेल भेजा गया। वारदात में शामिल फरार अन्य आरोपियों को भी जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Comments