Tuesday, April 28, 2026
Newspaper and Magzine


समस्त हरियाणा में लिपिकों का सांकेतिक धरना  चौथे दिन भी जारी। साइकिल यात्रा रोहतक से पानीपत पहुंची।

By LALIT SHARMA , in SOCIAL , at July 18, 2024 Tags: , , ,

BOL PANIPAT : जिला पानीपत  के महासचिव अरविन्द कौशिक ने बताया की आज लगातार  चौथे दिन लिपिकीय वर्ग कर्मचारियों की मांग के लिए चली हुई साइकिल यात्रा रोहतक से पानीपत पहुंची । साइकिल यात्रा का नेतृत्व रोहतक से जिला प्रधान संदीप दांगी व सतीश की अगुवाई में जारी रहा । साइकिल यात्रा कल जिला पानीपत के लिपिकों के नेतृत्व में करनाल जिला पहुंचेगी, उसके बाद लिपिक वर्ग पंचकुला तक पैदल मार्च करेगा, उन्होंने कहा की  सरकार अभी भी लिपिक वर्ग की अनदेखी करती है तो लिपिक वर्ग  और कड़े कदम उठाने पर मजबूर होगा, जिसमे सम्पूर्ण हड़ताल या कलम छोड़ आंदोलन भी हो सकता है, जिसकी सम्पूर्ण जिम्मेदार सरकार की होगी।अब लिपिक वर्ग ” सरकार के प्रति विरोध है भारी ,फिर भी जनहित में काम है जारी, के पोस्टर के साथ कार्यालयों में रहकर  विरोध प्रदर्शन करेगा । इस मौके पर  पानीपत से रवि कौशिक, प्रदीप, सोहन लाल, रिंकू, भरत नांदल, विजय कुमार, अंकित, और पानीपत जिला की ओर से लगभग सभी विभागों के कुल 200 लिपिक ने साइकिल यात्रा का स्वागत किया साईकिल यात्रा में रोहतक जिले से जगत नेहरा ,सतीश,सचिन,सुनील राठी सुमित,मंजीत,अनिल ,धर्म, गौरव अन्य सभी विभागों से  लिपिक वर्ग मौजूद रहा।

Comments