Saturday, April 18, 2026
Newspaper and Magzine


मतदान को लेकर ज्यादा से ज्यादा लोगों को करें जागरूक: डीसी वीरेन्द्र कुमार दहिया

By LALIT SHARMA , in DIPRO PANIPAT PRESS RELEASE , at August 6, 2024 Tags: , , , , ,

-स्वीप एक्टिविटी में लाई जाएगी तेजी

BOL PANIPAT , 6 अगस्त। डीसी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डॉक्टर वीरेंद्र कुमार दहिया ने कहा कि मतदाताओं को मतदान के प्रति अधिक से अधिक जागरूक करने के लिए स्वीप एक्टिविटी में तेजी लाई जाए। इसको लेकर अलग-अलग कार्यक्रमों का आयोजन न केवल शहर बल्कि गांवों में भी किया जाए।
उन्होंने सभी अधिकारियों को निर्देश दिए कि वोट काटने के कार्य को बेहद सतर्कता के साथ किया जाए। जिन लोगों की मृत्यु हो चुकी है, उनके वोट काटने से पहले परिवार के सदस्यों से फॉर्म भरवाया जाए। इसके उपरांत उसकी पुष्टि करके वोट को काटा जाए। डोर-टू-डोर सर्वे में बीएलओ भी यह ध्यान दें कि जो व्यक्ति या परिवार एक स्थान से दूसरे स्थान पर शिफ्ट कर गया है, पुष्टि के बाद ही उसकी वोट काटें।  
    एडीसी एवं स्वीप कार्यक्रम के नोडल अधिकारी डॉ. पंकज यादव ने कहा कि शनिवार एवं रविवार को जिले के हर बूथ लेवल अधिकारी कैम्प लगा रहे हैं। पिछले दिनों बीएलओ द्वारा बूथ पर नए वोट बनाने के फॉर्म ऑनलाइन एकत्रित किए हैं, उन्हें जल्द से जल्द डिजीटल किया जाए। आने वाले दिनों में पुन: इस तरह के कैंप बूथ स्तर पर लगाए जाने हैं। ऐसे में ऑनलाईन फॉर्म की कोई पेंडेंसी न रहे। इसके चलते इन्हें समयबद्ध तरीके से डिजीटल किया जाए। स्वीप कार्यक्रम के प्रभारी डॉ. हितेशचन्द शर्मा ने इसी कड़ी में मंगलवार को छाजपुर वरिष्ठï मा. विद्यालय में विद्यार्थियों को मतदाता जागरूक कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी दी और आगामी विधानसभा चुनाव के लिए ज्यादा से ज्यादा वोट बनवाने की अपील की। इस मौके पर दिनेश कुमार, विनोद शास्त्री, रिंकू देशवाल व गीता आदि मौजूद रहे।

Comments