10 लीटर अवैध कच्ची शराब सहित आरोपी गिरफ्तार
BOL PANIPAT : 19 अगस्त 2024, थाना समालखा की हथवाला चौकी पुलिस टीम ने यमुना बंधा के पास नाकाबंदी कर 10 बोतल अवैध कच्ची शराब सहित एक तस्कर का गिरफ्तार किया। आरोपी की पहचान जसबीर निवासी राक्सेहडा के रूप में हुई।
हथवाला चौकी इंचार्ज एएसआई कुलदीप ने बताया कि पुलिस अधीक्षक श्री लोकेंद्र सिंह के आदेशानुसार जिला पुलिस द्वारा अवैध शराब तस्करी की वारदातों पर अंकुश लगा आरोपियों की धरपकड़ के लिए विशेष अभियान चलाया गया है। अभियान के तहत रविवार को हथवाला चौकी पुलिस की एक टीम गश्त व जांच पड़ताल के दौरान गांव राक्सेहडा अड्डा पर मौजूद थी। टीम को इसी दौरान गुप्त सूचना मिली की गांव राक्सेहडा निवासी जसबीर यमुना की और से अवैध कच्ची शराब लेकर गांव की तरफ आ रहा है।
सूचना को पुख्ता मानते हुए पुलिस टीम ने यमुना बंधा के पास नाकाबंदी कर संदिग्धों पर नजर रखनी शुरू कर दी। कुछ देर पश्चात यमुना की और से एक युवक हाथ में प्लास्टिक की कैनी पकड़े आते हुए दिखाई दिया। युवक पास आने पर सामने खड़ी पुलिस टीम को देखकर एकदम से वापिस मुड़कर तेज कदमों से चलने लगा। पुलिस टीम ने तत्परता से कार्रवाई करते हुए कुछ कदमों पर ही युवक को काबू कर पूछताछ की तो उसने अपनी पहचान जसबीर पुत्र महल सिंह निवासी राक्सेहडा के रूप में बताई।
पुलिस टीम ने प्लास्टिक कैनी का ढक्कन खोलकर चैक किया तो अवैध कच्ची शराब मिली। बरामद अवैध कच्ची शराब का माप करने पर 10 लीटर पाई गई।
एएसआई कुलदीप ने बताया कि आरोपी के कब्जे से बरामद अवैध कच्ची शराब कब्जा पुलिस में लेकर आरोपी के खिलाफ थाना समालखा में एक्साइज एक्ट के तहत अभियोग दर्ज कर पूछताछ के बाद सोमवार को आरोपी को माननीय न्यायालय में पेश किया जहा से आरोपी की बेल हो गई।

Comments