Thursday, April 30, 2026
Newspaper and Magzine


परिचित अभ्यास करने रैपिड एक्शन फोर्स की टीम पहुंची जिला पुलिस लाइन पानीपत.

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at August 21, 2024 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT : 21 अगस्त 2024, गृह मंत्रालय की गाइडलाइंस एंव किशोर कुमार कमाण्डेन्ट 194 रैपिड एक्शन फोर्स के निर्देशानुसार सतीश मलिक (सहायक कमाण्डेन्ट) के नेतृत्व में A/194 रैपिड एक्शन फोर्स परिचित अभ्यास के लिए 21 अगस्त को जिला पुलिस लाइन पानीपत पंहुची। ये टीम 21 अगस्त से 27 अगस्त तक जिले के विभिन्न थानों के संबंधित क्षेत्रों में परिचित अभ्यास करेंगे।

टीम के सदस्यों ने आज जिला उपायुक्त डॉ वीरेंद्र कुमार दहिया (आई.ए.एस)व जिला पुलिस अधीक्षक लोकेन्द्र सिंह (आईपीएस) से मुलाकात की और इस दौरान पानीपत जिले की भौगोलिक स्थिति तथा यहाँ स्थापित महत्वपूर्ण संस्थानों के बारे में चर्चा की और परिचित अभ्यास के बारे में विस्तृत जानकारी दी।
अभ्यास के पहले दिन आज रैपिड एक्शन फोर्स द्वारा थाना सेक्टर–29 के क्षेत्राधिकार में परिचित अभ्यास किया गया। इस दौरान थाना क्षेत्रों के संवेदनशील तथा अतिसंवेदनशील इलाके तथा संस्थानों की जानकारी प्राप्त कर विभिन्न क्षेत्रों में पैदल मार्च किया। तथा इलाके के वरिष्ठ नागरिकों/समाज सेवियों व गणमान्य व्यक्तियों से मेल मिलाप कर पूर्व में घटित हुए दंगो व अन्य गतिविधियों के बारे में विस्तार से जानकारी हासिल की। इसके अलावा आमजन से भविष्य में संभावित दंगों के बारे में व अन्य गतिविधियों के बारे में भी जानकारी हासिल की

सहायक कमाण्डेन्ट सतीश मलिक ने बताया कि इस प्रकार के अभ्यास का मुख्य उद्देश्य स्थानीय पुलिस, रैपिड एक्शन फोर्स और आमजन में सामजस्य स्थापित करना है। जिससे कि भविष्य की संभावित चुनौतियों से आसानी से निपटा जा सके। इस मौके पर सतीश मलिक (सहायक कमान्डेंट) , निरीक्षक छवि राम यादव, निरीक्षक आमिर खान, सेक्टर 29 थाना प्रभारी सब इंस्पेक्टर सुभाष एवं A/194 आर ए एफ के जवान मौजुद रहें।

Comments