मकान का ताला तोड़कर चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार.
BOL PANIPAT : 22 अगस्त 2024, थाना किला पुलिस ने अशोक विहार कॉलोनी में मकान का ताला तोड़कर चोरी करने वाले आरोपी को कुटानी रोड पर नाला पुलिया के पास से गिरफ्तार किया। आरोपी की पहचान सोनू निवासी भारत नगर के रूप में हुई।
थाना किला प्रभारी सब इंस्पेक्टर महाबीर सिंह ने बताया कि उनकी टीम को बुधवार देर शाम गश्त व जांच पड़ताल के दौरान गुप्त सूचना मिली की संदिग्घ किस्म का एक युवक कुटानी रोड पर नाला पुलिया के पास किसी आपराधिक वारदात को अंजाम देने की फिराक में घूम रहा है। पुलिस टीम ने मौके पर दंबिश देकर युवक को काबू कर पूछताछ की तो उसने अपनी पहचान सोनू पुत्र कृष्ण निवासी भारत नगर के रूप में बताई।
गहनता से पूछताछ करने पर आरोपी ने अपने एक अन्य साथी आरोपी के साथ मिलकर 20 अगस्त की देर रात अशोक विहार कॉलोनी में एक बंद मकान का ताला तोड़कर एक सोने की अंगूठी, दो चांदी की अंगूठी व एक जोड़ी पाजेब चोरी करने की वारदात को अंजाम देने बारे स्वीकारा।
चोरी की उक्त वारदात बारे थाना किला में पम्मी पत्नी हरपाल निवासी अशोक विहार कॉलोनी की शिकायत पर अभियोग दर्ज है।
सब इंस्पेक्टर महाबीर सिंह ने बताया कि गहनता से पूछताछ करने, चोरीशुदा सोने चांदी के गहने बरामद करने व वारदात में शामिल फरार इसके साथी आरोपी के ठीकानों का पता लगा काबू करने के लिए पुलिस ने वीरवार को आरोपी को माननीय न्यायालय मे पेश कर 2 दिन के पुलिस रिमांड पर हासिल किया।

Comments