Monday, September 21, 2026
Newspaper and Magzine


शराब ठेके पर लूट करने दो और आरोपी गिरफ्तार. लूटी गई नगदी में से बचे 1500 रूपए व वारदात में प्रयुक्त दो बाइक बरामद.

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at July 1, 2025 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT : 01 जुलाई 2025, खुखराना गांव में शराब ठेके पर मारपीट कर लूट करने वाले दो और आरोपियों को सोमवार देर शाम को सीआईए थ्री पुलिस ने भालसी गांव के अड्डे से गिरफ्तार किया। आरोपियों की पहचान नारा गांव निवासी साहिल व वैसरी गांव निवासी अमन के रूप में हुई हैं।

सीआईए थ्री प्रभारी इंस्पेक्टर विजय ने बताया कि उनकी टीम ने लूट की उक्त वारदात का गत शुक्रवार को पर्दाफास कर दो आरोपियों नारा गांव निवासी सुमित व साहिल को शौदापुर के नजदीक मिलन गार्डन के पास से गिरफ्तार किया था। पूछताछ में दोनों आरोपियों ने शराब पार्टी करने के लिए अपने दो साथी आरोपी नारा गांव निवासी साहिल व वैसरी गांव निवासी अमन के साथ मिलकर लूट की उक्त वारदात को अंजाम देने बारे स्वीकारा था। पुलिस टीम ने शनिवार को दोनों आरोपियों को माननीय न्यायालय में पेश कर 4 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया था।
रिमांड के दौरान पुलिस ने सोमवार देर शाम को दोनों आरोपियों की निशानदेही पर वारदात में शामिल फरार इनके साथी आरोपी साहिल व अमन को भालसी गांव के अड्डे से गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपियों ने पुलिस को बताया उन्होंने शराब ठेके से लूटी 2470 रूपए की नगदी में से कुछ पैसे खर्च कर दिए। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से बची 1500 रूपए की नगदी व वारदात में प्रयुक्त दो बाइक बरामद कर मंगलवार को आरोपी साहिल व सुमित को रिमांड अवधी पूरी होने पर व आरोपी अमन व साहिल को पूछताछ के बाद माननीय न्यायालय में पेश किया जहा से चारों आरोपियों को न्यायिक हिरासत जेल भेज दिया।

यह है मामला

थाना पुराना औद्योगिक में नारा गांव निवासी रामजस खर्ब पुत्र रामनरेश ने पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि वह पानीपत में जोन नंबर 44 के शराब ठेकों पर बतौर इंचार्ज काम करता है। इसमे खुखराना गांव का शराब ठेका भी आता है। 26 जून को शाम करीब 7:30 बजे 5/6 लड़के खुखराना शराब ठेके पर आए और जबरदस्ती अंदर घूसकर सेल्समैन राहुल के साथ मारपीट कर दो बोतल अंग्रेजी शराब व गल्ले से 2470 रूपए लूटकर फरार हो गए। आरोपी जाते हुए सेल्समैन व ठेकेदार को जांन से मारने की धमकर देकर गए। थाना पुराना औद्योगिक में रामजस की शिकायत पर अभियोग दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी थी।

Comments