Tuesday, April 28, 2026
Newspaper and Magzine


एसपी लोकेंद्र सिंह ने थाना साइबर क्राइम, थाना चांदनी बाग व थाना सेक्टर 13/17 का औचक निरीक्षण किया . कानून व्यवस्था को जांचा. अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा निर्देश

By LALIT SHARMA , in Uncategorized , at August 29, 2024

BOL PANIPAT : 29 अगस्त 2024, पुलिस अधीक्षक लोकेंद्र सिंह ने बुधवार को थाना साइबर क्राइम, थाना चांदनी बाग व थाना सेक्टर 13/17 का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने इस दौरान मालखाना, बेरिक व मैस को चेक किया। इसके पश्चात थाना में दर्ज अभियोगों को चेक कर लंबित मामलों को जांचा और थाना प्रभारी व अनुसंधानकर्ताओं से इनमें कि गई कार्रवाई की जानकारी लेकर अनुसंधान में और अधिक गति लाने व निस्तारण के लिए आरोपियों की शीघ्र ही गिरफ्तारी करने संबंधी सख्त निर्देश दिए।

इस दौरान उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय सतीश वत्स, उप पुलिस अधीक्षक महिला विरुद्ध अपराध जसवंत सिंह, थाना चांदनी बाग प्रभारी इंस्पेक्टर राकेश, थाना साइबर क्राइम प्रभारी सब इंस्पेक्टर अजय, थाना सेक्टर 13/17 प्रभारी सब इंस्पेक्टर हिमांशु, एसपी रीडर एएसआई सुभाष व थानों का स्टाफ मौजूद रहा।

पुलिस अधीक्षक लोकेंद्र सिंह इस दौरान थाना प्रबंधकों,अनुसंधानकर्ता व अन्य तमाम पुलिस कर्मियों को स्पष्ट रूप से निर्देश कि सभी अपना काम ईमानदारी से करें। आमजन के साथ सभ्य व्यवहार करें। शिकायतकर्ता की शिकायत को गंभीरता के साथ ले। दर्ज मामलों की निष्पक्षता के साथ जांच करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार करें। न्याय दिलाने के हर संभव प्रयास करें।
पुलिस कार्यों में पारदर्शिता लाने के लिए निरंतर प्रयास करें। अपने अपने थाना के एरिया में रहने वाले आदतन अपराधियों पर निगरानी रखें। साथ ही सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने व हंगामा करने वाले के खिलाफ सख्त कार्रवाई करें। मादक पदार्थ व अवैध हथियार रखने तथा बेचने वालों को चिन्हित करके उनके खिलाफ कार्रवाई करें।

पुलिस अधीक्षक लोकेंद्र सिंह ने थाना प्रबंधकों को रात्रि गश्त सुचारू रूप से किये जाने और पुलिस की महत्वपूर्ण स्थानों पर ड्यूटी लगाकर आपराधिक वारदातों पर अंकुश लगाने के निर्देश दिए। आपराधिक प्रकार की कोई भी घटना घटित होने की सूचना मिलने पर तुरंत मौके पर पहुंचे बारे निर्देश देते हुए कहा अपराध पर अंकुश लगाने का हर संभव प्रयास करें।
उन्होंने कहा कि अच्छा काम करने वालों को सम्मानित किया जाएगा और कोताही बरतने वालों के खिलाफ सख्त कार्यवाही की जाएगी। भ्रष्टाचार को किसी भी सूरत में सहन नही किया जाएगा।

विधानसभा आम चुनाव को भयमुक्त व शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के दृष्टिगत निरंतर गश्त करें

पुलिस अधीक्षक लोकेंद्र सिंह ने इस दौरान अधिकारियों को निर्देश दिए कि विधानसभा आम चुनाव को भयमुक्त व शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के दृष्टिगत क्षेत्र में निरंतर गश्त करें। शरारती व आपराधिक किस्म के व्यक्तियों को चिन्हित कर उनकी गतिविधियों पर विशेष रूप से निगरानी रखें। जरूरत पड़ने पर आवश्यक कानूनी कार्रवाई अमल में लेकर आए। नाकाबंदी कर संदिग्ध व्यक्तियों व वाहनों की अच्छे से चेकिंग करें। किसी भी सूरत में मादक पदार्थ व शराब की तस्करी नही होनी चाहिए। समय रहते शत प्रतिशत लाइसेंसी हथियार जमा करवाएं। जो कोई लाइसेंसी हथियार जमा नही करवा रहा उसके खिलाफ निवारक कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाए।

Comments