Friday, April 17, 2026
Newspaper and Magzine


पेड़ से टकराकर लोगों की दुर्घटना में जान ना चली जाए उसके लिए पूजा- अर्चना की गई

By LALIT SHARMA , in Uncategorized , at April 29, 2022 Tags: , , ,

BOL PANIPAT : पानीपत के असंध रोड़ पर बन रही सड़क में छोड़े जा रहे कटे हुए पेड़ ! और पेड़ से टकराकर लोगों की दुर्घटना में जान ना चली जाए उसके लिए पूजा- अर्चना की गई । भारतीय किसान यूनियन के जिलाध्यक्ष अपने साथियों के साथ आज असंध रोड पर पहुँचे और कटे हुए पेड़ पर दिया लगाकर, मालाएं पहनाकर, नारियल फोड़ा गया और पूजा अर्चना करके प्रार्थना की गई कि हे पेड़ महाराज, सरकार ने तो जनता को मारने की कोई कसर नहीं छोड़ी, लेकिन आप ही रहम करना, दुर्घटना होने से बचाना ।

ज्ञात है कि असंध रोड पर जगह जगह कटे हुए पेड़ो को छोडा गया है जो खुद में दुर्घटना को निमंत्रण दे रहे हैं ।

विभाग और सरकार का ध्यान आकर्षित करने के लिए भाकियू जिलाध्यक्ष सुधीर जाखड़ और सर्व जातीय जन पंचायत के हलका प्रधान जसवीर कात्या फूल माला नारियल हल्दी चंदन दीपक आदि लेकर कटे हुए पेड़ के पास पहुंचे और पूजा अर्चना में महामृत्युंजय मंत्र का जाप और जलाभिषेक किया |
भाकियू जिला अध्यक्ष सुधीर जाखड़ ने कहा कि कटे हुए पेड़ को सड़क पर छोड़ कर सरकार और विभाग ने साबित किया है कि आम जनता की जानकी सुरक्षा राम भरोसे है और वही सड़क बना रहे रोड रोलर पर बिना लाइसेंस के रोड रोलर चला रहे ड्राइवर के बारे में भी विरोध जताया और कहा कि सरकार की नाक के नीचे कितनी बड़ी लापरवाही विभाग और उसके अधिकारी कर रहे हैं उन्होंने कहा कि अगर सड़क बनानी ही थी तो पेड़ को पूरा जड़ से नहीं उखाड़ा गया जिसकी वजह से दुर्घटनाएं बढ़ेगी और जान माल की हानि हो सकती है | आखिर इन इन दुर्घटनाओं से होने वाली मौतों का कौन जिम्मेवार होगा ?

Comments