Saturday, April 18, 2026
Newspaper and Magzine


जिला पुलिस व अर्धसैनिक बल के जवानों ने फ्लैग मार्च निकाल आमजन को निर्भीक होकर मतदान करने का दिया संदेश.

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at August 30, 2024 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT : 30 अगस्त 2024, विधानसभा आम चुनाव को भय मुक्त, निष्पक्ष, स्वतंत्र व शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न करवाने और कानून एवं व्यवस्था को लेकर पुलिस अधीक्षक लोकेंद्र सिंह के मार्गदर्शन में इंस्पेक्टर बिजेंद्र सिंह के नेत्रत्व में शुक्रवार को जिला पुलिस व अर्धसैनिक बल के जवानों द्वारा संयुक्त रूप से थाना बापौली व थाना सनौली क्षेत्र में फ्लैग मार्च निकाला गया।

फ्लैग मार्च थाना सनौली क्षेत्र में गांव नवादा आर, जलापुर द्वितीय, गढी बेसिक, राणा माजरा, नंगला पार, धनसौली व कुराड गांव से होकर निकला। इसी प्रकार थाना बापौली क्षेत्र में बापौली, शिमला गुजरान, बिहौली, शहर मालपुर, ताहरपुर, खोजकीपुर, मतरौली, संजौली इत्यादी गांव से होकर निकला।

इस दौरान थाना बापौली प्रभारी इंस्पेक्टर जाकिर हुसैन, थाना सनौली प्रभारी इंस्पेक्टर संदीप भी मौजूद रहें। जिन्होंने ग्रामीणों से संवाद कर उनसे निर्भिक होकर अपने मताधिकार का प्रयोग करने व निष्पक्ष और शांतिपूर्ण मतदान करने के लिए अपील की।

फ्लैग मार्च का नेत्रत्व कर रहें इंस्पेक्टर बिजेंद्र सिंह ने कहा कि फ्लैग मार्च कानून व्यवस्था बनाने का एक हिस्सा है। हम सब का यह दायित्व है कि कानून का पालन करें और निष्पक्ष व भय रहित चुनाव संपन्न करवाएं। चुनाव का शांतिपूर्ण निपटान करवाना सबकी जिम्मेदारी हैं। किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दे और शरारती व असामाजिक तत्व व गड़बड़ी फैलाने वाले व नशा तस्करों की सूचना पुलिस को दे। सूचना देने वाले की पहचान भी गुप्त रखी जाएगी।

Comments