Monday, September 14, 2026
Newspaper and Magzine


पानीपत पुलिस के 5 पुलिसकर्मी हुए सेवानिवृत्त.

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at August 30, 2024 Tags: , , , , ,

-पुलिस अधीक्षक लोकेंद्र सिंह द्वारा फूलमाला पहनाकर व स्मृति चिन्ह देकर अच्छे स्वास्थ एवं उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए दी गई विदाई

BOL PANIPAT : 30 अगस्त 2024, जिला पुलिस से आनरेरी इंस्पेक्टर प्रेम सिंह, ईएसआई अंग्रेज सिंह, ईएसआई प्रमोद कुमार, ईएसआई महेंद्र सिंह व ईएचसी दलबीर सिंह का विभाग में कार्याकाल पूरा होने पर शुक्रवार को सेवानिवृति के अवसर पर सम्मान में जिला पुलिस विभाग की और से लघु सचिवालय स्थित पुलिस विभाग के सभागार में विदाई पार्टी का आयोजन किया गया।
विदाई पार्टी में बतौर मुख्य अतिथि पुलिस अधीक्षक लोकेंद्र सिंह ने पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों को फुलमाला, पगड़ी पहनाकर व स्मृति चिन्ह देकर अच्छे स्वास्थय एवं उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए विदाई दी।

पुलिस अधीक्षक लोकेंद्र सिंह ने इस दौरान संबोधित करते हुए कहा कि सेवानिवृत हो रहे पांचों पुलिसकर्मियों ने ईमानदारी से कार्य करते हुए समर्पित होकर विभाग में अपनी उत्कृष्ट सेवाएं प्रदान की है। इनका कार्यकाल सराहनीय रहा है, इसके लिए ये विशेष रूप से बधाई के पात्र है।
पुलिस अधीक्षक ने कहा कि सेवानिवृति के बाद भी पुलिस अफसर अपना कर्तव्य निर्वहन करते हुए समाज की बुराइयों को दूर कर सकता है। भविष्य में आपको पुलिस विभाग से किसी भी प्रकार की जरूरत पड़ती है तो विभाग सदैव आपके लिए तत्पर रहेगा।

इस अवसर पर उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय सतीश वत्स, उप पुलिस अधीक्षक शहर राजबीर सिंह व जिला पुलिस अधीक्षक कार्यालय की सभी ब्रांचो के इंचार्ज व तैनात पुलिसकर्मीं एवं पुलिसकर्मियों के परिजन व काफी संख्या में रिटायर्ड पुलिसकर्मी मौजूद रहे।

Comments