आर्य कॉलेज की खुशी ने केयूके में किया दूसरा स्थान हासिल.
– टॉप टेन की सूची मे आर्य कॉलेज की 6 छात्राओं ने बनाया मेरीट सूची में स्थान
BOL PANIPAT – 12 सितम्बर 2024,वीरवार को कुरूक्षेत्र विश्वविद्यालय, कुरूक्षेत्र ने बी.कॉम ऑनर्स के चौथे सेमेस्टर के परिणाम घोषित किए जिसमें आर्य कॉलेज की 6 छात्राओं ने मेरीट सूची में स्थान बनाया।वहीं कॉलेज की छात्रा ख़ुशी ने कुरूक्षेत्र विश्वविद्यालय में दूसरा स्थान हासिल कर महाविद्यालय का नाम रोशन किया। कॉलेज प्राचार्य डॉ. जगदीश गुप्ता ने मेरीट सूची में स्थान बनाने वाली सभी छात्राओं का कालेज प्रांगण में पहुंचने पर मिठाई खिलाकर स्वागत किया व उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की और साथ ही कॉलेज के वाणिज्य विभाग की विभागाध्यक्षा प्रो. मधु गाबा समेत सभी स्टाफ सदस्यों को इस खास अवसर पर बधाई दी।
कॉलेज प्रबंधक समिति के प्रधान सुरेंद्र शिंगला ने अपने संदेश में सभी छात्राओं को आशीर्वाद देते हुए कहा कि आर्य कॉलेज की छात्राऐं हर क्षेत्र में आर्य कॉलेज का नाम रोशन कर रही हैं हमें अपने विद्यार्थियों पर गर्व है। प्रबंधक समिति का हर संभव यही प्रयास रहता है कि कॉलेज में विद्यार्थियों को अच्छी से अच्छी सुविधाएं उपल्बध करवाई जाएं।
प्राचार्य डॉ. जगदीश गुप्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि वीरवार को कुरूक्षेत्र विश्वविद्यालय, कुरूक्षेत्र ने बी कॉम ऑनर्स के चौथे समेस्टर के परिणाम घोषित किए। केयूके द्वारा जारी की गई. टॉप टेन की सूची में आर्य कॉलेज की बी कॉम ऑनर्स के चौथे समेस्टर छात्रा ख़ुशी ने 584 अंक लेकर टॉप टेन की सूची में दूसरा स्थान, छात्रा सबाना ख़ान ने 566 अंक लेकर पाँचवा स्थान, दीपांशी ने 565 अंक लेकर छठा स्थान व छात्रा निशु ने 561 अंक लेकर सातवाँ ,कशिश ने 560 अंक लेकर आठवाँ स्थान हासिल किया। वहीं छात्रा राशि ने भी मेरीट सूची में स्थान बनाया। साथ ही डॉ. गुप्ता ने यह भी बताया कि के बी.कॉम के चौथे सेमेस्टर के परीक्षा परिणाम में कॉलेज की छात्रा हिमांशी ने 488 अंक लेकर विश्वविद्यालय की टॉप टेन की सूची में दसवाँ स्थान हासिल किया व किया वहीं छात्रा कोमल वर्मा ने भी मेरिट सूची में स्थान हासिल कर अपने माता-पिता के साथ कॉलेज व अपने प्राध्यापकों का भी नाम रोशन किया।
अंत में डॉ. गुप्ता ने बताया कि वर्ष 2024 में अब तक कुरूक्षेत्र विश्वविद्यालय द्वारा जारी किए गए परीक्षा परिणामों आर्य कॉलेज के लगभग 250 से भी ज़्यादा विद्यार्थी मेरीट सूची में अपना नाम दर्ज करवा चुके हैं। मेरीट सूची में स्थान बनाने वाले सभी छात्र-छात्राओं को कॉलेज में आयोजित होने वाले वार्षिक महोत्सव में भी सम्मानित किया जाएगा। इस अवसर पर वाणिज्य विभाग के सभी स्टाफ सदस्य मौजूद रहे।

Comments