Monday, June 1, 2026
Newspaper and Magzine


भाजपा प्रत्याशी महिपाल ढांडा के भाई हरपाल ढांडा ने किया जनसंपर्क

By LALIT SHARMA , in Uncategorized , at September 13, 2024

BOL PANIPAT: 13 सितंबर। पानीपत ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी महिपाल ढांडा के भाई हरपाल ढांडा ने चुनावी अभियान के तहत शुक्रवार को हरिनगर में शिव शम्भू महावीर सेवा दल में हनुमान भक्तों के बीच पहुंचकर आशीर्वाद लिया। उन्होंने लोगों से भाजपा के पक्ष में वोट करने की अपील की। हरपाल ढांडा ने कहा कि भाजपा सरकार के पिछले 10 साल के कार्यकाल में हरियाणा आगे बढ़ा है और इस बार तीसरी बार भाजपा की सरकार आने पर ओर आगे बढ़ता रहेगा। उन्होंने कहा कि आपके आर्शीवाद से महिपाल ढांडा भारी मतों से विजयी होंगे। बृहस्पतिवार रात को हरपाल ढांडा ने न्यू विकास नगर में आयोजित गणपति महोत्सव में शामिल हुए और आशीर्वाद लिया। उन्होंने वहां लोगों से हरियाणा की जनता ने ठाना है, भाजपा को तीसरी बार लाना है का नारा लगाकर भाजपा के पक्ष में वोट करने की की अपील की। इस मौके पर कपिल राणा, आशीष पांचाल, धर्मपाल खर्ब, नवीन कुंडू, राहुल राठी मनाना,बिल्लू राठी ,प्रताप ढिल्लो, अनिल मान व रणदीप सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

Comments