पानीपत के इंडस्ट्रियलिस्ट और युवाओं ने वरिंदर शाह को दिया पूर्ण समर्थन.
BOL PANIPAT : पानीपत शहरी विधानसभा से कांग्रेस प्रत्याशी वरिंदर शाह के जाटल रोड स्थित चुनावी कार्यालय पर दिनभर लोगों का तांता लगा रहा। इस अवसर पर छत्तीस बिरादरी के प्रतिनिधियों, कई इंडस्ट्रियलिस्ट, युवाओं और समाज के अन्य वर्गों ने वरिंदर शाह से मुलाकात की और उन्हें बधाई दी।
इस मौके पर विभिन्न समुदायों के लोगों ने वरिंदर शाह को समर्थन का आश्वासन दिया और उनके नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी के प्रति विश्वास जताया। इंडस्ट्रियलिस्टों ने कहा कि वरिंदर शाह का विकास-प्रेमी दृष्टिकोण और उनकी ईमानदारी से क्षेत्र का भविष्य उज्ज्वल है। वहीं, युवाओं ने उनके साथ मिलकर परिवर्तन की दिशा में काम करने का संकल्प लिया।
कांग्रेस प्रत्याशी वरिंदर शाह ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा:
“मुझे गर्व है कि मुझे सभी वर्गों का समर्थन मिल रहा है। आपका विश्वास मेरे लिए प्रेरणा का स्रोत है, और मैं हर एक पानीपतवासी की अपेक्षाओं पर खरा उतरने के लिए प्रतिबद्ध हूं। हमारा लक्ष्य क्षेत्र का सर्वांगीण विकास और जनता की समस्याओं का समाधान करना है। और इस बार, ‘अबकी बार, भ्रष्टाचार पर वार’ का नारा सिर्फ एक वादा नहीं, बल्कि हमारा संकल्प है।”
छत्तीस बिरादरी के लोगों ने भी इस दौरान जोर देकर कहा कि वरिंदर शाह की नेतृत्व क्षमता और उनके द्वारा पानीपत शहर के लिए किए गए प्रयास सराहनीय है और वह कांग्रेस के विजयी प्रत्याशी होंगे।

Comments