Thursday, April 23, 2026
Newspaper and Magzine


-बाइक सवार दो नशा तस्कर 6 लाख रूपये कीमत की 2 किलो 100 ग्राम चरस सहित गिरफ्तार

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at September 20, 2024 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT : 20 सितम्बर 2024, पुलिस अधीक्षक लोकेंद्र सिंह के मार्गदर्शन में नशा तस्करी के खिलाफ चलाएं जा रहे अभियान के तहत पानीपत पुलिस को एक सप्ताह में दूसरी बड़ी कामयाबी मिली है। एंटी नाराकोटिक्स सेल पुलिस टीम ने वीरवार देर शाम मिली गुप्त सूचना पर नाकाबंदी कर दो नशा तस्करों को काबू कर उनके 2 किलो 100 ग्राम चरस बरामद की है। बरामद चरस की 6 लाख रूपये कीमत बताई जा रही है। पकड़े गए आरोपियों की पहचान संतलाल उर्फ संता निवासी निम्बरी व अनिल उर्फ मोनू निवासी किशनपुरा के रूप में हुई है।
आरोपियों के खिलाफ थाना चांदनी बाग में एनडीपीएस एक्ट के तहत अभियोग दर्ज कर पुलिस ने शुक्रवार को दोनों आरोपियों को माननीय न्यायालय में पेश किया जहा से आरोपी अनिल उर्फ मोनू को न्यायिक हिरासत जेल भेज दिया व नशा सप्लायर के ठीकानों का पता लगा काबू करने के लिए आरोपी संतलाल उर्फ संता को 4 दिन के पुलिस रिमांड पर हासिल किया।

एंटी नाराकोटिक्स सेल इंचार्ज सब इंस्पेक्टर दीपक ने बताया कि वीरवार देर शाम एंटी नारकोटिक्स सेल पुलिस टीम को गुप्त सूचना मिली थी कि अनिल उर्फ मोनू निवासी किशनपुरा व संतलाल उर्फ संता निवासी निम्बरी एक स्पलेंडर बाइक पर नशे की खेप लेकर काला आंब की और से सनौली रोड की तरफ आएगे।
सूचना को पुख्ता मानते हुए एंटी नारकोटिक्स सेल पुलिस टीम ने सनौली रोड स्थित काला आंब मोड़ पर नाकाबंदी कर वाहनों की जांच शुरू कर दी। कुछ देर पश्चात काला आंब की और से दो युवक एक स्पलेंडर बाइक पर आते हुए दिखाई दिए। युवक पास आने पर सामने खड़ी पुलिस टीम को देखकर बाइक को वापिस मोड़कर भगाने का प्रयास करने लगे। पुलिस टीम ने मौके पर ही दोनों युवकों को काबू कर पूछताछ की तो उन्होंने अपनी पहचान अनिल उर्फ मोनू पुत्र धर्मपाल निवासी किशनपुरा व संतलाल उर्फ संता पुत्र किन्ना निवासी निम्बरी के रूप में बताई।
पुलिस टीम ने नियमानुसार ड्यूटी मेजिस्ट्रेट ईटीओ योगेंद्र मान की मौजूदगी में आरोपियों की तलाशी ली तो बाइक की सीट पर रखे बैग से भारी मात्रा में नशे की खेप चरस बरामद हुई। बरामद चरस का वजन करने पर 2 किलो 100 ग्राम पाया गया।
सब इंस्पेक्टर दीपक ने बताया कि पूछताछ में आरोपियों ने पुलिस को बताया वह दोनों शार्टकट तरिके से मोटे पैसे कमाने की चाहत में उक्त चरस उतरकाशी से कम कीमत पर खरीदकर पानीपत आसपास के गांव में तस्करी करने के लिए लेकर आए थे।

Comments