Tuesday, May 26, 2026
Newspaper and Magzine


इंस्टाकार्ट कंपनी के स्टोर से सामान चोरी मामले में और एक आरोपी गिरफ्तार. चोरीशुदा एक मोबाइल फोन बरामद.

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at February 9, 2024 Tags: , , , , ,

-आरोपी इंस्टाकार्ट कंपनी में डिलीवरी बॉय के रूप में नौकरी करता था। इस दौरान आरोपी ने मोबाइल का एक पार्सल चोरी किया था।

BOL PANIPAT : 09 फरवरी 2024, सीआईए टू प्रभारी इंस्पेक्टर नरेंद्र ने बताया कि सेक्टर-25 पार्ट टू में स्थित इंस्टाकार्ट प्राइवेट लिमिटेड कंपनी से 6.50 लाख रूपए कीमत के सामान चोरी मामले में सीआईए टू पुलिस टीम ने और एक आरोपी को वीरवार देर शाम देशवाल चौक से गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपी की पहचान रवि पुत्र गोपाल निवासी कसौर कैथल हाल सौंदापुर के रूप में हुई।
आरोपी कंपनी में डिलीवरी बॉय के रूप में नौकरी करता था। इस दौरान आरोपी ने मोबाइल का एक पार्सल चोरी कर अपने पास रख लिया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरीशुदा मोबाइल फोन बरामद कर पूछताछ के बाद शुक्रवार को आरोपी को माननीय न्यायालय में पेश किया जहा से उसे न्यायिक हिरासत जेल भेजा गया।

इंस्पेक्टर नरेंद्र ने बताया कि सीआईए टू पुलिस टीम द्वार पहले भी उक्त मामले में नामजद दो आरोपी दीपक व संदीप को गिरफ्तार कर इनके कब्जे से चोरीशुदा 4 मोबाइल फोन बरामद कर दोनों आरोपियों जेल भेजा जा चुका है।

थाना चांदनी बाग में कंपनी के हब इंचार्ज की शिकायत पर मुकदमा दर्ज है

सीआईए टू प्रभारी इंस्पेक्टर नरेंद्र ने बताया कि थाना चांदनी बाग में नीरज निवासी सेक्टर-25 पार्ट टू ने शिकायत देकर बताया था कि वह पानीपत सेक्टर-25 पार्ट टू में स्थित इंस्टाकार्ट प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के ऑफिस में हब इंचार्ज कार्यरत है। कंपनी ने ग्राहक तक सामान पहुचाने के लिए दीपक पुत्र देवेंद्र निवासी संजय कॉलोनी, अंकित पुत्र सुनील व मानव पुत्र प्रेम निवासी रानी महल, तुषार पुत्र राजिंद्र निवासी कुटानी रोड़, हसन पुत्र हनीफ निवासी विद्यानंद कॉलोनी व अभिषेक पुत्र चरण सिंह निवासी बुच्चा खेड़ी शामली यूपी को डिलीवरी बॉय के रूप में काम पर रखा था। 30 अक्तूबर 2023 को सामान चेक करने पर 65 पार्सल कम मिले। जिनकी 6 लाख 63 हजार 903 रूपए कीमत है। उन्हे शक है कि उक्त लड़को ने सामान चोरी किया है। शिकायत पर थाना चांदनी बाग में मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी थी।

Comments