-स्नेचिंग की वारदात में शामिल फरार दूसरा आरोपी गिरफ्तार. वारदात में प्रयुक्त बाइक बरामद.
BOL PANIPAT : 20 सितम्बर 2024, मोबाइल स्नेचिंग की वारदात में शामिल फरार चल रहे दूसरे आरोपी ने वीरवार को समालखा माननीय न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया। गहनता से पूछताछ करने के लिए सीआईए टू पुलिस टीम ने आरोपी सानू निवासी दोसपुर शाहजापुर यूपी को माननीय न्यायालय से एक दिन के पुलिस रिमांड पर हासिल किया। रिमांड के दौरान आरोपी के कब्जे से वारदात में प्रयुक्त बाइक बरामद कर शुक्रवार को पूछताछ के बाद आरोपी को माननीय न्यायालय में पेश किया जहा से उसे न्यायिक हिरासत जेल भेज दिया।
सीआईए टू प्रभारी सब इंस्पेक्टर संदीप ने बताया कि उनकी टीम ने गत अप्रैल महीने में स्नेचिंग की वारदात को अंजाम देने वाले आरोपी राहुल मिश्रा निवासी शंकरपुर कोडर शहजानपुर यूपी को राज नगर रेलवे फाटक के पास से गिरफ्तार किया था। पूछताछ में आरोपी ने अपने साथी आरोपी सानू निवासी दोसपुर शहजानपुर यूपी के साथ मिलकर 1 मार्च को समालखा अनाज मंडी में पैदल जा रही एक युवती से मोबाइल फोन छीनने की वारदात को अंजाम देने बारे स्वीकारा था। मोबाइल स्नेचिंग की उक्त वारदात बारे थाना समालखा में सोनम पुत्री रामफल निवासी गन्नौर की शिकायत पर अभियोग दर्ज है।
पूछताछ में आरोपी ने उक्त वारदात के अतिरिक्त साथी आरोपी सानू के साथ मिलकर 1 मार्च की देर शाम समालखा औद्योगिक क्षेत्र में फैक्टरी के बाहर खड़े युवक से मोबाइल फोन व 14 मार्च की साय पानीपत टोल प्लाजा पर सवारी के इंतजार में खड़ी एक महीला से बैग छीनने की वारदात को अंजाम देने बारे स्वीकारा था। बैग में 11 हजार रूपये, एटीएम कार्ड, आधार कार्ड, पेन कार्ड व आयुष्मान कार्ड था। स्नेचिंग की उक्त वारदातों बारे थाना समालखा व थाना सेक्टर 13/17 में अभियोग दर्ज है। पुलिस टीम ने आरोपी राहुल मिश्रा को माननीय न्यायालय में पेश कर न्यायिक हिरासत जेल भेजने के बाद आरोपी सानू की धरपकड़ के प्रयास शुरू कर दिए थे। सीआईए टू पुलिस टीम आरोपी की धरपकड़ के लिए लगातार उसके संभावित ठीकानों पर दबिश दे रही थी। आरोपी सानू ने पुलिस की दबिश के चलते वीरवार को माननीय न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया।

Comments