आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस एवं डिजिटल ट्रांसफॉरमेशन इन कॉमर्स विषय पर भाषण प्रतियोगिता का आयोजन
BOL PANIPAT : आई.बी स्नातकोत्तर महाविद्यालय में वाणिज्य एवं प्रबंधन विभाग द्वारा भाषण प्रतियोगिता करवाई गई जिसमें वाणिज्य विभाग के 20 विद्यार्थियों ने भाग लिया। इस प्रतियोगिता का विषय आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस एवं डिजिटल ट्रांसफॉरमेशन इन कॉमर्स रहे। डिजिटल परिवर्तन वह प्रक्रिया है जिसके द्वारा कंपनी अपने व्यवसाय में मूलभूत परिवर्तन लाने के लिए प्रौद्योगिकियों को शामिल करती है। इस प्रतियोगिता के अवसर पर प्राचार्य डॉ अजय कुमार गर्ग ने कहा कि हमारा महाविद्यालय हमेशा से विद्यार्थियों की पढ़ाई के साथ-साथ उनके सर्वागीण विकास करने में विश्वास रखता है इसलिए हम समय-समय पर विभिन्न प्रतियोगिताएं करवाते रहते हैं ताकि विद्यार्थियों को एक ऐसा मंच मिल सके जिसमें वह रुचि अनुसार अपनी प्रतिभा को बाहर निकाल सके। इस अवसर पर उन्होंने कहां की आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस कंप्यूटर विज्ञान की एक शाखा है जो ऐसे कंप्यूटर और प्रोग्राम बनाने के लिए समर्पित है जो मानव सोच को दोहरा सकती है। इसी अवसर पर वाणिज्य एवं प्रबंधन विभाग अध्यक्ष डॉ सुनित शर्मा ने कहा कि हमें विद्यार्थियों की प्रतिभा को निखारने के लिए एक भाषण प्रतियोगिता करवाई जिसका उद्देश्य यह है कि हर विद्यार्थी को यह दृढ़ निश्चय कर लेना चाहिए कि पढ़ाई के साथ-साथ विभिन्न प्रतियोगिताओं में भाग लें ताकि विद्यार्थियों में पब्लिक स्पीकिंग जैसी कलाओं का विकास हो सके। इस अवसर पर प्रतियोगिता के कोऑर्डिनेटर प्रो.अजय पाल सिंह ने विजेताओं को शुभकामनाएं दी। इस प्रतियोगिता में साक्षी, करुणा, आकांक्षा, सोनिया, जागृति एवं हिमानी ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। मंच का संचालन सोनिया एवं हिमानी द्वारा किया गया। निर्णायक मंडल की भूमिका अजय पाल सिंह, माधवी, डॉ. ज्योति ने निभाई। इस प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर बी.कॉम प्रथम वर्ष की छात्रा सिमरन , द्वितीय स्थान पर बी.कॉम तृतीय वर्ष की छात्रा दीपिका और बी.कॉम द्वितीय वर्ष का छात्र जय गहलोत, तृतीय स्थान पर एम.कॉम प्रथम वर्ष की छात्रा निकिता और रितिका, सांत्वना पुरस्कार बीबीए तृतीय वर्ष का छात्र गौरांग और बी.कॉम द्वितीय वर्ष की छात्रा कल्पना रही। विजेताओं को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर डॉ. नीलम, राजेश बाला, रूहानी शर्मा, रितिका, निशा, निशा, आंचल, प्रिया आदि मौजूद रहे।

Comments