-चुनाव को स्वतंत्र, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण माहौल में करवाने के लिए पुलिस व अर्धसैनिक बल के अधिकारी अलर्ट होकर आपसी तालमेल से काम करें: एसपी लोकेंद्र सिंह
BOL PANIPAT : 24 सितम्बर 2024, विधानसभा आम चुनाव को जिला में स्वतंत्र, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण माहौल में करवाने के लिए पुलिस अधीक्षक लोकेंद्र सिंह ने मंगलवार को जिला सचिवालय स्थित पुलिस विभाग के सभागार में पुलिस व अर्धसैनिक बल के अधिकारियों को बैठक लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
पुलिस अधीक्षक लोकेंद्र सिंह ने कहा की चुनाव को निष्पक्ष व शांतिपूर्ण करवाना पुलिस की जिम्मेदारी है। इसलिए पुलिस व अर्धसैनिक बल के अधिकारी आपसी तालमेल से अलर्ट होकर काम करें। हर हाल में आचार सहिता की पालना सुनिश्चित करवाए। और कानून व्यवस्था को बनाए रखना है। क्षेत्र में नाकाबंदी करवा वाहनों की गहनता से चेकिंग करवाए। किसी भी सूरत में शराब तस्करी व पैसे का आवागमन नही होना चाहिए।
पानीपत में सीआरपीएफ की 5 व सीआईएसएफ की 4 कंपनी पहुंच चुकी है। पुलिस व अर्धसैनिक बल के जवानों द्वारा संयुक्त रूप से लगातार फ्लैग मार्च निकाल कर लोगों को सुरक्षा का संदेश दिया जा रहा है। इस दौरान लोगों से संवाद कर उनसे निर्भीक होकर अपने मताधिकार का प्रयोग करने शांतिपूण रूप से मतदान करने की अपील भी की जा रही है।
इस दौरान सीआरपीएफ की कमांडेंट नीलम सारंगल, डिप्टी कमांडेंट वेदपाल सिंह, सीआईएसएफ के कमांडेंट एसए राजू, उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय सतीश वत्स, उप पुलिस अधीक्षक राजबीर सिंह, उप पुलिस अधीक्षक जसवंत सिंह, उप पुलिस अधीक्षक सुरेश कुमार सैनी, उप पुलिस अधीक्षक नरेंद्र सिंह व सीआरपीएफ व सीआईएसएफ के अन्य अधिकारी मौजूद रहें।

Comments