हाथ से हाथ जोड़ो अभियान के तहत 14 मई को डाहर में आयोजित होगी जनसभा।
हरियाणा प्रदेश काँग्रेस कमेटी की पूर्व प्रदेश प्रवक्ता प्रियंका हुड्डा ने प्रेस वार्ता करके दी जानकारी।
BOL PANIPAT : 12 मई, जिला पानीपत के गाँव डाहर में हरियाणा प्रदेश काँग्रेस कमेटी की पूर्व प्रदेश प्रवक्ता प्रियंका हुड्डा द्वारा काँग्रेस पार्टी के “हाथ से हाथ जोड़ो अभियान” के तहत एक जनसभा का आयोजन किया जा रहा है जिसमें अखिल भारतीय काँग्रेस पार्टी की महासचिव एवं पूर्व केन्द्रीय मंत्री कुमारी शैलजा मुख्यातिथि के तौर पर शिरकत करेंगी और कुमारी शैलजा के साथ हरियाणा प्रदेश काँग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष रामकिशन गुर्जर, हरियाणा प्रदेश कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष सुरेश गुप्ता, वर्तमान में असंध से विधायक शमशेर सिंह गोगी, सढोरा से विधायक रेणु बाला, नारायणगढ़ से विधायक शैली चौधरी, हरियाणा के पूर्व उपमुख्यमंत्री चंद्रमोहन सहित कॉंग्रेस पार्टी के अन्य वरिष्ठ व गणमान्य नेता जनसभा में शिरकत करेंगे ।

इस संदर्भ में आज पानीपत में आयोजित प्रेस वार्ता को सम्बोधित करते हुए प्रियंका हुड्डा ने बताया कि इस जनसभा के माध्यम से जनता से सीधा संपर्क कायम करते हुए हरियाणा में वर्तमान भाजपा सरकार की विफलताओ और किसानों व आम जनमानस विरोधी नीतियों, बेरोजगारी व भ्रष्टाचार से आमजन को अवगत करते हुए तथा आमजन की समस्याओं को नजदीक से समझने सहित उच्चस्तरीय नेताओं और प्रदेश की जनता के बीच सीधा सामजस्य स्थापित किया जाएगा तथा पार्टी के “हाथ से हाथ जोड़ों अभियान” के तहत काँग्रेस पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी का सन्देश गाँव, देहात सहित प्रदेश के प्रत्येक जनमानस तक पहुंचाया जाएगा । इस अवसर पर असंध से विधायक शमशेर सिंह गोगी ने कहा कि प्रदेश में वर्तमान भाजपा सरकार पूर्ण रूप से विफल हो चुकी है । प्रदेश में अपराध, बेरोजगारी व भ्रष्टाचार का बोलबाला है, प्रदेश का आमजन भयग्रस्त जीवनयापन करने को मजबूर है ।

Comments