विद्यार्थियों के लिए फ्रेशर्स पार्टी का आयोजन किया गया
BOL PANIPAT : आई. बी. स्नातकोत्तर महाविद्यालय पानीपत में अंग्रेजी विभाग के द्वारा बी. ए. एवं एम. ए. द्वितीय और तृतीय वर्ष के विद्यार्थियों के द्वारा बी.ए. एवं एम. ए. प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों के लिए फ्रेशर्स पार्टी का आयोजन बहुत धूमधाम से किया गया | कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. अजय कुमार गर्ग, उपप्राचार्या डॉ. शशि प्रभा, डॉ. निधि मल्होत्रा, डॉ. परवीन कौशिक, डॉ. राजेश, सुश्री परमजीत, डॉ. नेहा पुनिया, डॉ. मधु शर्मा, डॉ. विनय वाधवा के द्वारा दीप प्रज्ज्वलित करके किया गया |
इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ अजय कुमार गर्ग ने फ्रेशर्स को बधाई और शुभकामनाएं देते हुए कहा कि नए विद्यार्थियों का स्वागत करने की यह परंपरा बहुत ही महत्व रखती है। यादगार के ये पल जीवन भर विद्यार्थियों के जीवन में रहते हैं और उनके मन को आनंदित करते रहते हैं। एम.ए., बी.ए. तथा बी.ए. ऑनर्स के विद्यार्थियों ने गायन, नृत्य, कविता पाठ और हास्य प्रस्तुतियां दी तथा सभागार में उपस्थित सभी जनों को आनंदित किया। मंच का संचालन संजना, सचिन, कोमल, रोशनी, दिया और मनीषी द्वारा किया गया । विभागाध्यक्षा डॉ. नीलम दहिया ने कहा कि ऐसे आयोजन छात्रों के मनोरंजन के साथ-साथ उनके सर्वांगीण विकास के लिए आवश्यक है । प्रथम वर्ष के सचिन मिस्टर फ्रेशर और रूपांशी को मिस प्रेशर के खिताब से नवाज़ा गया। बी.ए. ऑनर्स प्रथम वर्ष के शक्ति मिस्टर प्रेशर और मानवी जोशी मिस फ्रेशेर बने | बी. ए. प्रथम वर्ष के विद्यार्थी तुषार मिस्टर फ्रेशर और ईशा को मिस फ्रेशर के खिताब से नवाजा गया | इस आयोजन में डॉ. निधि, डॉ. स्वाति पुनिया, डॉ. नेहा पूनिया, डॉ. मधु शर्मा, डॉ विनय वाधवा, सोनल डोगरा, प्रिया बरेजा, रेखा शर्मा प्रिया सदाना एवं राहुल ने निर्णायक मंडल की भूमिका निभाई |

Comments