आर्य कॉलेज के तुषार ने राष्ट्रीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता में जीता कांस्य पदक
BOL PANIPAT – सोमवार 14 अक्तूबर 2024, भारतीय खेल प्राधिकरण रोहतक में आरईसी के तत्वावधान में 6 से 22 अक्तूबर तक संयुक्त राष्ट्रीय बॉक्सिंग चैंपियनशिप का आयोजन करवाया जा रहा है। प्रतियोगिता में आर्य कॉलेज के खिलाडी तुषार ने अपनी प्रतिभा का लौहा मनवाते हुए कांस्य पदक जीत कर कॉलेज का नाम रौशन किया। सोमवार को विजेता खिलाडी का कॉलेज प्रांगण में पहुंचने पर कॉलेज प्राचार्य डॉ. जगदीश गुप्ता व प्राध्यापकों ने मिठाई खिलाकर स्वागत करते हुए तुषार के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। प्राचार्य ने साथ ही कॉलेज के शारीरिक शिक्षा विभाग के सभी प्राध्यापकों व अलग-अलग विधा के कोच को भी इस शानदार उपलब्धि के लिए बधाई दी।
प्राचार्य डॉ. जगदीश गुप्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि रोहतक में स्थित भारतीय खेल प्राधिकरण के खेल मैदान में आरईसी के तत्वावधान में 6 से 22 अक्तूबर तक संयुक्त राष्ट्रीय बॉक्सिंग चैंपियनशिप का आयोजन करवाया जा रहा है। इस आयोजन में आर्य कॉलेज के बीए प्रथम वर्ष के छात्र तुषार ने शानदार खेल दिखाते हुए 65 किलोग्राम भार में कांस्य पदक जीत कर अपने कॉलेज के साथ-साथ अपने शहर पानीपत व अपने माता-पिता का भी नाम रौशन किया। डॉ. गुप्ता ने यह भी बताया कि गत तीन वर्षों में आर्य के लगभग 60 विद्यार्थो खेल कोटे से अलग-अलग सरकारी विभागों में नौकरी पा चुके हैं। उन्होंने कहा कि विद्यार्थीयों को अपने आप को मानसिक व शारीरिक रूप से स्वस्थ्य रखने के लिए भी किसी न खेल को जरूर अपनाना चाहिए।

Comments