पाइट में वर्ल्ड मेंटल हेल्थ डे मनाया, रैंप वॉक से तनाव के हाव-भाव दिखाए.
BOL PANIPAT : समालखा – पानीपत इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नॉलोजी (पाइट) में वर्ल्ड मेंटल हेल्थ डे मनाया गया। द सेंटर ऑफ वेल बिइंग की तरफ से आयोजित इस कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं को बताया गया कि किस तरह तनाव से दूर रहना है। जीवन में खुशियां कितनी महत्वपूर्ण हैं। सफलता तभी सही मायने में मानी जाएगी, जब आप खुश रहेंगे। दिल्ली से आईं मोनिका कपूर ने रंगों के माध्यम से तनाव दूर करने के टिप्स दिए। सिरसा से आए मोटीवेशनल स्पीकर रवींद्र पाल सिंह ने पावर ऑफ पाजिटिविटी के बारे में बताया। छात्रों ने रैंप वाक के माध्यम से तनाव के हाव-भाव दिखाए। बताया कि किस तरह मानसिक शांति प्राप्त की जा सकती है। इस अवसर पर सचिव सुरेश तायल, वाइस चेयरमैन राकेश तायल, बोर्ड सदस्य शुभम तायल, डीन डॉ.बीबी शर्मा, सेंटर इंचार्ज डॉ.प्रीति गुगनानी, स्टूडेंट कोर्डिनेटर मानसी मौजूद रहीं। शिवम ने म्यूजिक थैरेपी का महत्व बताया।

Comments