अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् पानीपत इकाई द्वारा जिला समिति बैठक का आयोजन
BOL PANIPAT : आज अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् पानीपत इकाई द्वारा एस.डी कॉलेज में जिला समिति बैठक की गई। बैठक का शुभारंभ प्रदेश मंत्री सुमित जागलान, विभाग संगठन मंत्री सूर्य प्रताप, नगर अध्यक्ष डॉक्टर संगीता गुप्ता, जिला सयोजक अरमान कोहली ने मां सरस्वती व विवेकानंद के समक्ष पुष्प अर्पित करके किया । बैठक में प्रदेश मंत्री सुमित जागलान ने सर्वप्रथम सभी नए दायित्य्वान कार्यकर्ताओ को बधाई दी और उन्हें बताया की छात्र हित और राष्ट्र हित में के नारे के साथ कार्य करता है ।प्रति वर्ष प्रान्त अधिवेशन होता है पिछले वर्ष यह अधिवेशन पानीपत में किया गया था इस बार ये 53 वा प्रांत अधिवेशन धर्म नगरी कुरुक्षेत्र में 7-8 मार्च को किया जा रहा जिसमे पूरे हरियाणा से छात्र नेता आएंगे इसी में 15 प्रतिनिधि पानीपत से रहेंगे । यह अधिवेशन कार्यकर्ताओ को संगठनात्मक रचनात्मक व परिषद परिसर सक्रियता जैसे विषयों पर होते हैं और किस प्रकार समाज को राष्ट्र को पुनः सोने की चिड़िया हम कार्यकर्त्ता बना सकते है जिला संयोजक अरमान कोहली जी ने बताया की लावण्या को इन्साफ दिलाने व् राष्ट्रीय महामंत्री निधि त्रिपाठी सहित 32 कार्यकर्ताओ को तमिलनाडु न्यायालय ने शांतिपूर्वक छात्र आंदोलन का समर्थन करते हुए कहा कि यह लोकतंत्र अधिकार है कहकर सभी कार्यकर्ताओं को बरी कर दिया है।लगभग 1माह से कार्यकर्त्ता अपनी लड़ाई लड़ रहे है परन्तु जब तक लावण्या को इन्साफ नहीं मिलता तब तक विद्यार्थी परिषद् आपने संघर्ष को जारी रखेंगे। विभाग संगठन मंत्री सूर्यप्रताप जी ने सभी कार्यकर्ताओ को संगठन के महत्व व् संगठन के इतिहास संगठन समाज हित राष्ट्र हित में हमेशा तत्पर रहता है। प्रोफेस्सर संगीता गुप्ता नगर अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं को कहां थी संगठन की पहचान उनके कार्यकर्ताओं से होती है सभी कार्यकर्ताओं को अपना आचरण अच्छा रखना है और संगठन विस्तार करना है। इस मौके पर जिला छात्रा प्रमुख भावना, जिला SFD संयोजक जपनीत, जिला SFS संयोजक वैभव सैनी, राष्ट्रीय कला मंच संयोजक नीरज, सोशल मीडिया संयोजक तरुण, सह संयोजक प्रिंस, नगर मंत्री समालखा राहुल तंवर, बापोली नगर मंत्री पंकज, इसराना नगर मंत्री आनंद, पानीपत नगर सेह मंत्री रितिक, दीपक, अंजलि जिला कार्यकारिणी सदस्य दीपांशु, आकाश , ज्योति, गायत्री, प्रियानशी आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे!

Comments