Thursday, April 30, 2026
Newspaper and Magzine


अवैध असला सप्लायर को सनौली रोड पर उग्राखेड़ी के पास से गिरफ्तार किया

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at October 17, 2024 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT : 17 अक्तूबर 2024,सीआईए टू पुलिस टीम ने अवैध असला सप्लायर को सनौली रोड पर उग्राखेड़ी गांव के पास से गिरफ्तार किया। आरोपी की पहचान निखिल उर्फ गोला निवासी नन्हेडा खुर्द सहारनपुर यूपी के रूप में हुई।

सीआईए टू प्रभारी इंस्पेक्टर फुल कुमार ने बताया कि उनकी टीम ने बीती 7 अक्तूबर को आरोपी हर्षित निवासी मुशिकपुर सहारनपुर यूपी को चौटाला रोड से सेक्टर 29 की और जाने वाली सड़क पर अवैध देसी पिस्तौल सहित गिरफ्तार किया था। पूछताछ में आरोपी ने अवैध देसी पिस्तौल यूपी के सहारनपुर के नन्हेडा गांव निवासी निखिल उर्फ गोला से 10 हजार रूपये में खरीदने बारे स्वीकारा था।
आरोपी हर्षित के खिलाफ थाना औद्योगिक सेक्टर 29 में आर्म्स एक्ट के तहत अभियोग दर्ज कर पुलिस ने आरोपी हर्षित को माननीय न्यायालय में पेश कर जहा से उसे न्यायिक हिरासत जेल भेजने का बाद असला सप्लायर आरोपी निखिल उर्फ गोला की धरपकड़ के प्रयास शुरू कर दिए थे।

इंस्पेक्टर फुल कुमार ने बताया कि सीआईए टू पुलिस टीम ने बुधवार देर शाम मिली गुप्त सूचना पर दबिश देकर आरोपी निखिल उर्फ गोला को सनौली रोड पर उग्राखेड़ी गांव के पास से गिरफ्तार किया। आरोपी ने पूछताछ में आरोपी हर्षित को अवैध देसी पिस्तौल 10 हजार रूपये में बेचने बारे स्वीकारा। आरोपी निखिल उर्फ गोला ने अवैध असला बेचकर हासिल की नगदी खाने पीने में खर्च कर दी। पूछताछ के बाद पुलिस ने वीरवार को आरोपी निखिल उर्फ गोला को माननीय न्यायालय में पेश किया जहा से उसे न्यायिक हिरासत जेल भेज दिया।

Comments