Friday, April 17, 2026
Newspaper and Magzine


सार्वजनिक स्थान पर हुडदंग करते पाए जाने पर दो अलग अलग स्थान से पांच युवक गिरफ्तार।

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at May 5, 2025 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT : 05 मई 2025, जिला पुलिस द्वारा सार्वजनिक स्थान पर हुड़दग करने वालों पर नकेल कसने के लिए विशेष अभियान चलाया हुआ है। अभियान के तहत रविवार को थाना औद्योगिक सेक्टर 29 व थाना तहसील कैंप पुलिस की टीम ने गश्त के दौरान दो अलग अलग स्थान से पांच युवकों को हुड़दंग बाजी करते गिरफ्तार किया।

उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय सतीश वत्स ने बताया कि थाना औद्योगिक सेक्टर 29 पुलिस की एक टीम रविवार को गश्त के दौरान सिवाह बस अड्डा के सामने फ्लाई ओवर पुल के नीचे मौजूद थी। तभी टीम को बस अड्डा के दूसरे गेट के सामने लोगों की भीड़ जमा हुई दिखाई दी। पास जाकर देखा तो तीन युवक शराब के नशे में झगड़ा कर हंगामा कर रहे थे। पुलिस टीम ने तीनों युवकों को काबू कर पूछताछ की तो उन्होंने अपनी पहचान दीपक पुत्र राजेंद्र, सागर पुत्र रामेहर निवासी सिवाह व रविंद्र पुत्र ओमपाल निवासी सिवाह हाल सिंघाना जीन्द के रूप में बताई।

इसी प्रकार थाना तहसील कैंप पुलिस ने तहसील कैंप में सरकारी स्कूल के सामने हुड़दंग बाजी कर रहे अश्वनी पुत्र दर्शन निवासी असंध व विक्की पुत्र रामचंद्र निवासी राम नगर को गिरफ्तार किया।
गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ संबंधित थाना में अभियोग दर्ज कर पांचों आरोपियों को पूछताछ के बाद पुलिस बेल पर छोड़ा गया।

Comments